लुट गया दिल का चैन... आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का ये गाना सुन इश्‍क करने वाले रो देंगे

Bhojpuri Song: प्यार की परीक्षा में डूबी आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का गाना 'सेनुरवा' सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' से है।

Update: 2024-09-20 16:42 GMT

आम्रपाली दुबे का गाना 'सेनुरवा' को देखकर फैंस की आंखें नम हो गई है। यह गाना उनकी सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का है जिसमें उनके साथ खेसारी लाल यादव भी हैं। गाने में दिखाया गया है कि खेसारी की शादी किसी और से हो रही है और आम्रपाली इस गम को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। गाने में दोनों कलाकारों ने गजब का काम किया है। खेसारी की आंखों से भी आंसू बह रहे हैं और दोनों के दर्द को देखकर दर्शक भी भावुक हो रहे हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। 'सेनुरवा' को प्रियंका सिंह ने गाया है और इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। संगीत रजनीश मिश्रा ने ही दिया है।aamrapali dubey songs, Bhojpuri Sad Songs, Aamrapali Dubey Senurwa song, Khesari Lal Yadav Songs, Bhojpuri Gana Video, आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना, आम्रपाली दुबे, भोजपुरी के दर्द भरे गीत, खेसारी लाल यादव

 

Similar News