Anant Ambani: अनंत अंबानी को देखकर समंदर किनारे लगने लगे जय श्रीराम के नारे

Anant Amabani Viral Video: लालबाग के राजा से विसर्जन के दौरान समंदर तट पर अनंत अंबानी को देखकर जय श्रीराम के नारे लगे हैं। उसका वीडियो अब सामने आया है।

Update: 2024-09-22 04:42 GMT

मुंबई: मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। वह धर्म के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गणेश उत्सव के दौरान वह एंटीलिया में भगवान गणेश की भक्ति में दिखे थे। इसके बाद लालबाग के राजा के दरबार में भी अनंत अंबानी को स्पॉट किया गया था। वह लालबाग के राजा के विसर्जन के लिए भी मुंबई स्थित समंदर तट पर गए थे। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें अनंत अंबानी भारी सुरक्षा घेरे में लालबाग के राजा के विसर्जन कर लौट रहे हैं। इस दौरान भारी भीड़ उनका वीडियो बना रही थी। भीड़ को देखकर अनंत अंबानी भी अभिवादन करते हैं।

हाथ जोड़े आगे बढ़ रहे थे अनंत अंबानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे हैं कि अनंत अंबानी हाथ जोड़े हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान लोग भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब दिख रही है। अनंत अंबानी धर्म से जुड़े हैं। ऐसे में वहां के लोग उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगते हैं। जय श्रीराम सुनकर अनंत अंबानी भी खुद को रोक नहीं पाते हैं। वह भी लोगों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाने लगते हैं। अनंत अंबानी का यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में अनंत अंबानी अकेले ही दिख रहे हैं। ब्लू कुर्ता और बंडी पहने हुए थे। उनका यही अंदाज अंबानी परिवार में सबसे अलग बनाता है।


Full View

तीन दिन पुराना है वीडियो

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो तीन दिन पुराना है। अनंत अंबानी सुबह-सुबह लालबाग के राजा के विसर्जन के लिए गए थे। तभी वहां मौजूद भीड़ अनंत भाई को देखकर जय श्रीराम के नारे लगा रही थी। बॉलीवुड के पैपराजी ने इसे रेकॉर्ड किया था। अब यह सोशल मीडिया पर सामने आया है। अनंत भाई ने इस बार लालबाग के राजा को मुकुट भी डोनेट किया था। बताया जाता है कि उस मुकुट की कीमत करीब 20 लाख रुपए थी।

परिवार के साथ गए थे दर्शन करन

वहीं, गणेश उत्सव के दौरान अनंत अंबानी लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भी गए थे। दर्शन करने उनके साथ पिता मुकेश अंबानी, भाभी श्लोका मेहता और पत्नी राधिका मर्चेंट भी थीं। इस दौरान सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया था। वहीं, कुछ वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अनंत अंबानी थोड़े दूसरे लहजे में मुकेश अंबानी के साथ बात करते दिखे थे, इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे।

गौरतलब है कि अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। जुलाई महीने में ही राधिका मर्चेंट के साथ उनकी शादी हुई है। शादी के बाद से ही अनंत अंबानी सुर्खियों में हैं। वह धार्मिक कार्यों में संलिप्त तो रहते ही हैं। साथ ही जंगली जानवरों के लिए गुजराज के जामनगर में रेस्क्यू सेंटर भी बना रखा है। जहां उनका ख्याल रखा जाता है।

Similar News