Girls Hostel में आधी रात 'कांड', Exam से पहले लड़कियों का वीडियो देख 'हिला' सोशल मीडिया

Girls Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियां परीक्षा से पहले डांस कर रही हैं। वीडियो में लड़कियां अपने रूम से निकलकर बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही हैं।

Update: 2024-09-21 15:21 GMT

एक हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में लड़कियां परीक्षा से एक रात पहले खूब मस्ती करती और डांस करती दिख रही हैं। वीडियो को देखकर लोग अपने हॉस्टल के दिनों को याद कर रहे हैं।

वीडियो को finallyroomies नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है- 'परीक्षा से एक रात पहले...'। वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियां अपने कमरे से बाहर निकलती हैं और डांस करने लगती हैं। दोनों के डांस मूव्स कमाल के हैं। इसके बाद सामने वाले कमरे से भी दो लड़कियां बाहर आती हैं और डांस में शामिल हो जाती हैं।

Full View

कैमरा आगे बढ़ता है और तीसरे कमरे में भी दो लड़कियां नाइट ड्रेस में डांस करती दिखाई देती हैं। गलियारे से गुजरते हुए दो और लड़कियां भी इस डांस पार्टी में शामिल हो जाती हैं। अंत में सभी लड़कियां एक साथ आकर डांस करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग वीडियो को देखकर अपने हॉस्टल के दिनों को याद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Similar News