Begin typing your search above and press return to search.
Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 अक्टूबर 2024 को कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ संकेत मिल रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: सोमवार ( 14 अक्टूबर 2024 ) यानी आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगी। वहीं कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। बता दें कि सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है।
- मेष राशि वालों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेकिन मन थोड़ा परेशान भी रहेगा। अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन में गड़बड़ी हो सकती है। कभी गुस्सा, कभी खुशी, ऐसे भाव मन में आते-जाते रहेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। यात्रा फायदेमंद रहेगी। लेखन आदि कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
- वृषभ राशि वालों में धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बोली में मिठास रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में भी बदलाव हो सकते हैं। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। कभी उम्मीद, कभी निराशा - ऐसे भाव मन में बने रहेंगे। नौकरी में कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी।
- मिथुन राशि वालों में धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बोली में मिठास रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में भी बदलाव हो सकते हैं। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। कभी उम्मीद, कभी निराशा, ऐसे भाव मन में बने रहेंगे। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी।
- कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, लेकिन अधिक उत्साह से बचें। किसी मित्र की मदद से आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से आमदनी बढ़ेगी। मन अशांत रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आय कम और खर्च ज़्यादा होने की आशंका है। पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। खर्चे बढ़ेंगे। बातचीत का प्रभाव बढ़ेगा।
- सिंह राशि वालों की बातों का प्रभाव बढ़ेगा। किसी मित्र की मदद से व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। कभी गुस्सा, कभी खुशी, ऐसे भाव मन में आते-जाते रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कामकाज में दिक्कतें आ सकती हैं।
- कन्या राशि वाले संयम से काम लें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान हो सकता है। कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के प्रति सजग रहें। मानसिक तनाव रहेगा। बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वाहन सुख में कमी आएगी। कपड़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
- तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। कभी गुस्सा, कभी खुशी, ऐसी मन की स्थिति हो सकती है। बातचीत में संयम रखें। परिवार का साथ मिलेगा। व्यापार में दिक्कतें आ सकती हैं। बेकार के झगड़ों और विवादों से बचने की कोशिश करें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। जगह बदल सकती है।
- वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। खुद पर काबू रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र बदल सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कभी गुस्सा, कभी खुशी, ऐसे भाव मन में आते-जाते रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टदायक हो सकता है। नकारात्मक विचारों का असर हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
- धनु राशि वाले व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र की मदद से व्यापार को बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते हैं। खुद पर काबू रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। लेखन आदि कामों से धन कमाने के मौके बन सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। स्वादिष्ट भोजन में रुचि हो सकती है।
- मकर राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन में रुचि बढ़ सकती है। मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। संयम से काम लें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कभी उम्मीद, कभी निराशा, ऐसे भाव मन में रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
- कुंभ राशि वाले व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, लेकिन जगह बदलने के भी योग हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी होगी। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। बेकार के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
- मीन राशि वालों को मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयम रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ में वृद्धि होगी। संयम से काम लें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय कम और खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
प्रमुख खबर
Next Story