Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: सोमवार ( 23 सितंबर ) को बुध ग्रह का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। बुधादित्य योग और अन्य ग्रहों की स्थिति के कारण यह दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं आपके व्यापार, शेयर बाजार और निजी जीवन के लिए यह दिन कैसा रहेगा।

  • मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा और ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा साथ देंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
  • वृषभ राशि वालों का दिन शुभ कामों से शुरू होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी। निवेश से फायदा होगा।
  • मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें, यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच के कारण आपको सफलता मिलेगी।
  • कर्क राशि वालों के लिए 23 सितंबर को व्यापार में नए सौदे होंगे जो फायदेमंद साबित होंगे। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आ सकती है, पैसों के मामलों में आपको सोच समझकर फैसला लेना होगा। बच्चों की शादी में जल्दबाजी न करें, सोच विचार कर फैसला लें।
  • सिंह राशि वालों के लिए 23 सितंबर को कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन शेयर बाजार में निवेश से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार की तारीफ होगी।
  • कन्या राशि वालों के लिए सोमवार को व्यापार में बढ़ोतरी के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी, यात्रा के योग हैं जो शुभ रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार वालों से रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। शादी के योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।
  • तुला राशि वालों को सलाह है कि 23 सितंबर को अपनी निजी जिंदगी के बारे में अधिक लोगों को न बताएं। बहनों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं।
  • वृश्चिक राशि वालों को 23 सितंबर को दूसरों की बातों में आकर अपने निजी रिश्तों को खराब नहीं करना चाहिए। धार्मिक यात्रा के योग हैं, नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। सामाजिक आयोजनों में पैसा खर्च होगा।
  • धनु राशि वालों के लिए 23 सितंबर का दिन बहुत शुभ है। आर्थिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजनों में पैसा खर्च होगा, गाड़ी आदि का इस्तेमाल संभलकर करें, यात्रा संभव है।
  • मकर राशि वालों के लिए 23 सितंबर को खर्चे अधिक रहेंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। घर से जुड़ी कोई समस्या हल होगी। भाइयों के व्यवहार से आप नाराज रहेंगे, लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं।
  • कुंभ राशि वालों के लिए नए रिश्ते बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। व्यापार बढ़ाने के लिए पैसे का इंतजाम हो जाएगा। बच्चों की सेहत में सुधार होगा।
  • मीन राशि वालों को 23 सितंबर को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, धार्मिक यात्रा के योग हैं।