मुंबई: भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी कुछ भी करते हैं तो चर्चा शुरू हो जाती है। उन्होंने अब भारत की सबसे महंगी प्राइवेट जेट खरीदी है। इसकी कीमत में 200 रोल्स रॉयल कार हो जाएगी, जिसकी एक की कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए होती है। मुकेश अंबानी ने भारत की सबसे महंगी जेट खरीदी है, जिसमें 7 स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी। यह एक तरीके से आसामान में उड़ता हुआ सेवन स्टार होटला होगा। इनके इस प्राइवेट जेट की चर्चा शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि इसकी खासियत।

भारत आ गई है जेट

दरअसल, मुकेश अंबानी के पास पहले से भी कई प्राइवेट जेट हैं। इस बार उन्होंने जेट बोइंग 737 मैक्स 9 ली है। यह प्राइवेट जेट भारत की धरती पर लैंड कर गई है। बताया जा रहा है कि यह भारत की पहली अल्ट्रा लग्जरी प्राइवेट जेट है। अंबानी परिवार में इस प्राइवेट जेट की एंट्री के बाद उनके शानो शौकत में और भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

1000 करोड़ है इसकी कीमत

महंगी कारें, याट और प्राइवेट जेट से अंबानी परिवार को विशेष लगाव है। नई लग्जरी प्राइवेट जेट बोइंग की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मुकेश अंबानी ने प्राइवेट जेट बोइंग 737 मैक्स 9 करीब 1000 करोड़ रुपए में खरीदी है। यह विमान भारत में किसी के पास नहीं है। इसे भारत आने को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। बताया जा रहा है कि अगस्त महीने में भारत की धरती पर यह आ गई है। मुकेश अंबानी के बेड़े में शामिल होने से पहले इस विमान का जिनिवला, लंदन और बेसल में टेस्ट हुआ है।

7 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

मुकेश अंबानी ने इस विमान का ऑर्डर सालों पहले किया था। इसके साथ ही इसमें 7 स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं। अंबानी फैमिली ने इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ही नहीं, दुनिया में किसी भी बिजनेसमैन के पास बोइंग 737 मैक्स 9 नहीं है। अंबानी दुनिया के पहले बिजनेसमैन हैं, जिनके पास अल्ट्रा लग्जरी प्राइवेट जेट हैं। इसमें दो इंजन CFMI LEAP-1B इंजन लगे हैं। MSN 8401 नंबर वाला यह जेट एक बार में 11,770 किमी की दूरी तय कर सकती है।