Mukesh Ambani: भगवान शिव के लिए केदारनाथ में मुकेश अंबानी ने खोला खजाना, लिया आशीर्वाद
Mukesh Ambani Worship In Kedarnath: मुकेश अंबानी 20 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंचे थे। उन्होंने दोनों जगह पर पूजा अर्चना की है। इसके साथ ही उन्होंने पांच करोड़ रुपए का दान दिया है।

नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी धार्मिक प्रवृति के हैं। देश के कुछ खास धार्मिक स्थलों पर मुकेश अंबानी हर साल जाते हैं। रविवार को मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ में पूजा अर्चना के लिए गए थे। वहां के पुजारियों ने उनकी विशेष पूजा अर्चना कराई है। मुकेश अंबानी भी केदारनाथ में भगवान भोले की भक्ति में लीन दिखे हैं। इसके बाद उन्होंने भगवान भोले के लिए अपना खजाना खोल दिया है।
मुकेश अंबानी ने केदारनाथ मंदिर को 5 करोड़ रुपए की राशि दान में दी है। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से मुकेश अंबानी की पूजा कराई है। दरअसल, 20 अक्टूबर को मुकेश अंबानी सबसे पहले बदरी नाथ पहुंचे थे। बदरीनाथ धाम को भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। मंदिर के पुजारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इसके बाद उनकी पूजा कराई है। बदरीनाथ हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।
बदरीनाथ उत्तराखंड के चार धामों में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए यहां श्रद्धालु आते हैं। बदरीनाथ धाम से पूजा अर्चन करने के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ के लिए निकल गए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान शिव की पूजा की है। मुकेश अंबानी कुर्ता और पायजामा पहनकर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हिंदू धर्म में केदारनाथ का अपना महत्व है।
इसके साथ ही बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मुकेश अंबानी के आगमन से धाम की महत्ता बढ़ गई है। अंबानी ने अपने परिवार की ओर दोनों धाम को पांच करोड़ रुपए की राशि दानस्वरूप दी है। इस राशि का उपयोग मंदिरों के विकास और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए की जाएगी।
मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा है कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था की असली ताकत है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं। सभी श्रद्धालु इन तीर्थस्थलों की पवित्रता को बनाए रखें। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी पिछले साल भी केदारनाथ के दर्शन के लिए आए थे।