बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 पर बड़ा अपडेड, जानें BSEB कब जारी करेगा 12वीं का परिणाम
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही इंटर का रिजल्ट घोषित करने वाली है। टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दो दिनों में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही इंटर का रिजल्ट जारी करने वाला है। खबरों के अनुसार, टॉपरों का वेरिफिकेशन हो चुका है। अनुमान है कि एक-दो दिन में रिजल्ट आ जाएगा। बिहार बोर्ड सबसे पहले परीक्षा कराने और सबसे जल्दी रिजल्ट देने के लिए जाना जाता है। रिजल्ट आते ही छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल इंटर की परीक्षा में 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे। पास होने के लिए थ्योरी में 33% और प्रैक्टिकल में 40% अंक चाहिए। पिछले साल इंटर का पास प्रतिशत 87.21% रहा था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था।
इस साल बिहार में 1,677 केंद्रों पर कुल 12,92,313 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे। अब बात करते हैं कि पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को थ्योरी पेपर में कम से कम 33% अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा था?
2024 में बिहार बोर्ड इंटर के सभी स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा।स्ट्रीम के हिसाब से देखें तो विज्ञान में 87.80%, कला में 86.15%, वाणिज्य में 94.88% और व्यावसायिक स्ट्रीम में 85.38% छात्र पास हुए थे। उस साल सभी स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था.।
अब जानते हैं कि रिजल्ट कैसे चेक करें। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Bihar Board Result 2025' का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रोल कोड और दूसरी जरूरी जानकारी भरें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।