Bihar School Holiday List 2025: बिहार के स्कूलों में 2025 में कितनी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट
Bihar School Holiday Calendar: बिहार स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। अगले साल सरकारी स्कूलों में 65 दिन छुट्टियां होंगी। इनमें 20 दिन की गर्मी की छुट्टियां और 7 दिन की सर्दी की छुट्टियां शामिल हैं।
![Bihar School Holiday List 2025: बिहार के स्कूलों में 2025 में कितनी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट Bihar School Holiday List 2025: बिहार के स्कूलों में 2025 में कितनी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट](https://newsvarsha.com/h-upload/2024/12/03/319084-bihar-school-holiday-calendar3.webp)
बिहार में साल 2025 में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। शिक्षा विभाग ने 3 दिसंबर 2024 को यह कैलेंडर जारी किया। इसके अनुसार, अगले साल सरकारी स्कूल 65 दिन बंद रहेंगे। यह दो महीने से भी अधिक है। कैलेंडर में गर्मी, सर्दी और छठ पूजा जैसी छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, पिछले साल की तरह स्थिति बदलने पर छुट्टियों में भी स्कूल खुल सकते हैं।
बिहार, 2025 का स्कूल कैलेंडर जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। अभी तक अन्य राज्यों ने अपना कैलेंडर जारी नहीं किया है। कुल 65 छुट्टियों में गर्मी की छुट्टी, सर्दी की छुट्टी और त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। यह कैलेंडर निजी स्कूलों के लिए अनिवार्य नहीं है। पिछले साल यानी 2024 में बिहार के सरकारी स्कूलों की कई छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। इससे शिक्षकों और छात्रों को काफी परेशानी हुई थी।
2025 में बिहार के सरकारी स्कूलों में 20 दिन की गर्मी की छुट्टी रहेगी। सर्दियों में 7 दिन की छुट्टी मिलेगी। मौसम के हिसाब से इन छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है। धनतेरस से छठ पूजा तक 10 दिन की छुट्टी रहेगी। यह बिहार का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दौरान स्कूल बंद रहने से शिक्षकों और छात्रों को राहत मिलेगी। तेज बारिश या मौसम में बदलाव होने पर भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है।
2024 में बिहार के स्कूलों के लिए 60 दिनों की छुट्टियां तय की गई थीं। लेकिन, जरूरत पड़ने पर गर्मियों की छुट्टियों में भी शिक्षकों को स्कूल आना पड़ा था। कुछ स्कूलों में बच्चों को भी बुलाया गया था। कई बच्चों के बीमार पड़ने और बेहोश होने की खबरें आईं थीं। इसके बाद ही स्कूलों को बंद किया गया। इस वजह से शिक्षक 2024 में घोषित 60 छुट्टियों में से केवल 30 दिनों की ही छुट्टी ले पाए थे।