Bihar Teacher Bharti: बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली, 43320 प्राइमरी टीचर की होगी भर्ती
Bihar Teacher Bahali: बिहार में 43320 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की भर्ती होगी। इनमें से 24902 पद कक्षा 1 से 5वीं के लिए और 18418 पद कक्षा 6 से 8वीं के लिए है।

बिहार में जल्द ही 43320 स्कूल शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग ने इन पदों का रोस्टर BPSC को भेज दिया है। अब BPSC जल्द ही प्राथमिक स्कूल शिक्षकों के नतीजे जारी कर सकता है। जानकारों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के बाद कक्षा 9वीं और 10वीं तथा 11वीं और 12वीं के पदों के लिए भी रोस्टर क्लियरेंस के बाद जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजी जाएगी।
इन 43320 पदों में से 24902 पद कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए हैं। बाकी 18418 पद कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए भी जल्द ही रोस्टर BPSC को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि सोमवार तक इनका रोस्टर क्लियर हो जाएगा।
राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की परीक्षाएं 19 से 22 जुलाई तक हो चुकी हैं। इस बार रोस्टर क्लियरेंस 50 फीसदी आरक्षण के आधार पर हुआ है। पहले प्रधान शिक्षकों के 40247 पदों पर भर्ती होनी थी। लेकिन, आरक्षण नीति में बदलाव के बाद अब 37943 प्रधान शिक्षकों की ही नियुक्ति होगी।