एयरपोर्ट पर श्रद्धा कपूर के साथ फैंस ने ली सेल्फी, फिर शॉक होकर घूरने लगी 'स्त्री'
Shraddha Kapoor Confused: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर के एक फैंस ने सेल्फी ली है। श्रद्धा कपूर इस दौरान उन्हें घूरने लगती हैं।

नई दिल्ली: इस साल की ब्लॉक बस्टर फिल्म स्त्री 2 की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उन्होंने दिल्ली में पैप्स के सामने पोज दिए हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही उनके साथ एक शख्स सेल्फी लेने पहुंच गया है। श्रद्धा कपूर ने उसे निराश नहीं किया है। उन्होंने उस युवक के साथ तस्वीर खींचवाई है। वहीं, युवक के शक्ल को लेकर श्रद्धा कपूर कुछ कंफ्यूज हो गईं।
सेल्फी ले रहे युवक को देखकर श्रद्धा कपूर कुछ देर तक उसकी शक्ल को लेकर सोच में पड़ गईं। वह उस युवक के चेहरे को थोड़ी देर देखते रहे। इसके बाद आगे बढ़ीं। उन्हें लग रहा था कि सेल्फी ले रहा युवक आदित्य रॉय कपूर है। इसी वजह से वह कंफ्यूज हो गईं। इसके बाद श्रद्धा कपूर सॉरी बोलकर आगे बढ़ जाती हैं।
फैंस के साथ असमंजस में पड़ीं श्रद्धा कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि श्रद्धा अपने फैंस को आदित्य रॉय कपूर समझ बैठीं। इसी वजह वह रुककर देखने लगीं। वहीं, वायरल वीडियो में श्रद्धा कपूर बेहद कूल दिख रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर के ओवरसाइज्ड ब्लेजर और फिटेड पैंट पहना था। साथ ही उन्होंने कैप लगा रहा था। कैमरे के सामने श्रद्धा कपूर ने क्यूट स्माइल भी दी है।
गौरतलब है कि स्त्री 2 के जरिए श्रद्धा कपूर को वर्कफ्रंट पर जबरदस्त कामयाबी मिली है। इसकी बाद वह लाइमलाइट में रहती हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धा कपूर कुछ और नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ सकती हैं। स्त्री 2 की सफलता के बाद कथित तौर पर बॉलीवुड में उनका ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है।