समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा माखीजा पर मुंबई से लेकर असम तक केस, हो सकती है गिरफ्तारी
इंडियाज गॉट लेटेंट के कॉमेडियन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आपत्तिजनक कंटेट को लेकर मुंबई से असम तक में इनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। इसके साथ ही तमाम जगहों पर इनका विरोध हो रहा है। अब देखना होगा कि इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Fir On Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैन, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा माखीजा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अश्लील कॉमेडी वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में इनका विरोध हो रहा है। साथ ही कार्रवाई की मांग उठ रही है। रणवीर अल्लाहबादिया पर लोग कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंडिया गॉट लैटेंट को होस्ट समय रैना करते हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही असम में भी पुलिस ने सीएम के निर्देश पर सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। ऐसे में अटकलें हैं कि जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
इसके साथ ही जगह पर इन कॉमेडियन का विरोध हो रहा है। भोपाल में संस्कृति बचाव मंच ने कहा कि है कि अगर ये दोनों यूट्यूबर्स यहां आते हैं तो उन्हें हम बख्शेंगे नहीं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गुवाहाटी पुलिस ने आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही जांच शुरू हो गई है।
इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी इनलोगों के खिलाफ केस दर्ज हो रहे हैं। सिंगर मनोज मुंतसिर ने भी इन लोगों के खिलाफ कठोर एक्शन की मांग की है। वहीं, समय रैना की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वही रणवीर अल्लाहबादिया ने विवाद बढ़ने के बाद पूरे प्रकरण पर एक वीडियो जारी किया है। साथ ही अपने वीडियो के लिए माफी मांगी है। रणवीर अल्लाहबादिया एक बड़ा यूट्यूबर है। साथ ही वह बड़े-बड़े लोगों का पॉडकॉस्ट करता है। उसके शो में नेता से लेकर सेलिब्रिटी तक आते हैं।
मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी इंडियाज गॉट लेटेंट पर कार्रवाई की मांग की है। इनके आपत्तिजनक कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। इसकी वजह से लगातार फजीहत हो रही है। अब देखना होगा कि इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।