Sharda Sinha Passes Away: लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स ने ली अंतिम सांस

Sharda Sinha Passes Away: दिल्ली एम्स में लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मंगलवार की रात अंतिम सांस ली हैं।

नई दिल्ली: बिहार की मशहूर लोकागायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर हो गई है। इसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली है। इसके बाद पूरे बिहार में शोक की लहर है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे से फोन पर बात की थी।

दरअसल, शारदा सिन्हा पिछले 10 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। वह ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। बीच में उनकी तबीयत में सुधार हुई थी तो उन्होंने ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही खाना खाने में भी दिक्कत हो रही थी। सोमवार को उनके बेटे अंशुमान में यह खबर दी थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है, आपलोग प्रार्थना कीजिए।

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा का निधन छठ महापर्व पर नहाए खाए के दौरान हुआ है। बिहार में शारदा सिन्हा छठ पर्व के गाने के लिए ही मशहूर हैं। उनके गीत के बिना छठ की पूजा अधूरी होती थी। बिहार के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त क्या है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तबीयत खराब होने पर प्रधानमंत्री ने परिवार से बात कर हाल भी जाना था। साथ ही एम्स के डॉक्टरों से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की थी।

शारदा सिन्हा के पति का निधन भी दो महीने पहले ब्रेन हैमरेज की वजह से हो गया था। इसके बाद से शारदा सिन्हा भी अस्वस्थ रहने लगी थीं। इधर ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था। शारदा सिन्हा का एक बेटा और बेटी है।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it