IIFA 2024: जाह्नवी जी हम मुंबई से आए हैं, गले में आठ करोड़ वाले हार के साथ गोल्डन परी ने ली सेल्फी

Janhvi Kapoor Selfie With Fans: आईफा 2024 में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आठ करोड़ रुपए का हार पहन कर पहुंची हैं। उन्होंने फैंस के साथ उनके फोन से सेल्फी ली है।

दुबई: आईफा 2024 में पहुंचीं जाह्ववी कपूर पटाखा बनकर पहुंची हैं। ग्रीन कार्पेट पर पहुंचते ही पैप्स जाह्नवी कपूर के पीछे पड़ गए हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने भी जमकर पोज दिया है। जाह्नवी कपूर स्लिम टाइट ड्रेस में कहर बरपा रही थीं। उनकी अदाओं को देखकर फैंस बावले थे। साथ ही उनके साथ सेल्फी की गुजारिश करने लगे। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया है। उन्होंने खुद ही फैंस का मोबाइल थाम लिया और सेल्फी लेने लगे।

जाह्नवी जी हम मुंबई से आए हैं...

ऐसे में दुबई में बॉलीवुड के सितारों का मेला लगा है। ग्रीन कार्पेट पर उनके कदम पड़ते ही फैंस भी बावले हो रहे हैं। लेकिन अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाले जाह्नवी कपूर को देखकर फैंस कुछ ज्यादा ही बेताब दिखे हैं। जाह्नवी कपूर जब आईफा 2024 के हॉल में जा रही थीं, तब उनका एक फैंस चिल्लाने लगता है कि जाह्नवी जी हम मुंबई से आए हैं।


जाह्नवी कपूर ने नहीं किया निराश

फैंस चिल्लाने लगे जाह्नवी, जाह्नवी... ऐसे में जाह्ववी कपूर ने भी उन्हें निराश नहीं किया है। वह खुद ही उनलोगों के करीब चली गईं। इसके बाद फैंस का फोन लेकर उन्होंने खुद ही उनके साथ सेल्फी खींची है। ऐसा जाह्नवी कपूर ने एक दो फैंस के साथ किया। उनके फोन में जाह्वनवी ने खुद सेल्फी ली। इसके बाद वह चली गईं। जाह्नवी कपूर से इस अंदाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


आठ करोड़ का पहनी थी हार

वहीं, सेल्फी वाले वीडियो के साथ-साथ जाह्नवी कपूर के गले में जो नेकलेस था। उसकी भी खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी कपूर के गले में आठ करोड़ रुपए का हार था। इस हार और गोल्डन ड्रेस में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लगी हैं। इस ड्रेस में वह बेहद हॉट लग रही थीं। साथ ही आईफा 2024 में वह बिजली गिरा रही थीं।

Monika

Monika

 
Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it