बाप बन गया रे... पैप्स के बीच जाकर नीता अंबानी के घर में चिल्लाए रणवीर सिंह
Ranveer Singh Happiness: अंबानी के घर पार्टी में पहुंचे रणवीर सिंह पैप्स के पास जाकर बोला है कि बाप बन गया रे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह जहां भी होते हैं अपना रंग जमा देते हैं। रणवीर सिंह हाल ही में बाप बने हैं। इसके बाद पहली बार किसी पार्टी में वह स्पॉट हुए थे। नीता अंबानी के घर एंटीलिया में ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में पार्टी का आयोजन किया गया था। ओलंपिक और पैराओलंपिक खिलाड़ियों के कार्यक्रम में रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान उनका जोशीला अंदाज देखने को मिला है।
बाप बन गया रे..
एंटीलिया में आने के बाद रणवीर सिंह ने पहले कैमरे के सामने पोज दिया है। वह लंबी दाढ़ी रखे हुए थे। इसमें रणवीर सिंह बहुत स्मार्ट लग रहे थे। इसके बाद हंसते हुए पैप्स के पास पहुंचते हैं। पैप्स के करीब जाकर रणवीर सिंह जोर से जोशील अंदाज में चिल्लाते हैं। बाप बन गया रे... इसके बाद हैंड शेक करते हुए रणवीर सिंह वहां से निकल जाते हैं। सात सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। यह रणवीर सिंह का पहला बच्चा है। इसके बाद से दोनों की जिंदगी में खुशी की लहर है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जिंदगी खुशहाल है। वहीं, रणवीर सिंह कौ पैप्स के साथ खुशहाल व्यवहार रहा है। वह पैप्स के साथ हमेशा कुछ इसी अंदाज में आते हैं। अपनी बेबाकी से रणवीर सिंह हमेशा मीडिया में छा जाते हैं। अब रणवीर सिंह का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह का अंबानी परिवार से संबंध अच्छा है। वह हमेशा अंबानी परिवार की पार्टियों में देखे जाते हैं। अनंत अंबानी की शादी में जब बारात निकली थी तो रणवीर सिंह ने जोरदार परफॉर्मेंस दिया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से समां बांध दिया था।