मुंबई: पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को मुंबई में स्पॉट किया गया है। वह तामझाम से दूर रहती हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना को पैपराजी ने घेर लिया है। इस दौरान पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि मैम आप गुस्से में हैं क्या, हमलोगों से बात भी नहीं करती हैं। इसके बाद कार में बैठने से पहले रश्मिका मंदाना ने शॉकिंग पोज दिए हैं। बॉलीवुड के पैपराजी विरल वियानी ने इसके वीडियो पोस्ट किए हैं।

मास्क लगाकर आ रही थीं रश्मिका

साउथ की फिल्मों से आकर बॉलीवुड में धाक जमाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना चेहरे पर मास्क लगाकर एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं। तभी उनकी नजर पैपराजी पर पड़ गई। पैपराजी को देखकर भी रश्मिका रुक नहीं रही थीं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि आप आजकल इतनी सीरियस क्यों हैं। आप बात भी नहीं करती हैं। इस दौरान रश्मिका मंदाना जंप शूट में थीं।


आप गुस्से में हो क्या

पैपराजी ने रश्मिका मंदाना से सवाल किया कि आप गुस्से में हो क्या। इस पर रश्मिका कहती हैं कि क्यों। आप बात नहीं करती हो क्या हो गया आपको मैम, इसके बाद रश्मिका मंदाना हंसते हुए आगे बढ़ जाती हैं। आप थक गई हैं क्या। इस पर रश्मिका रिप्लाई करती हैं कि बहुत थकी हूं।

हाथ से रुकने का इशारा करतीं

इस दौरान रश्मिका मंदाना को समाने कुछ दिखता है। वह हाथ से रुकने का इशारा करते हुए शॉकिंग पोज देती हैं। फिर वह कार के पास पहुंच जाती हैं। कार के करीब पहुंचकर रश्मिका मंदाना अपना मास्क उतारती हैं। अपना मुस्कुराते हुए चेहरा दिखाती हैं। इसके बाद कार में बैठकर निकल जाती हैं।

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना ने साउथ से आकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह नेशनल क्रश हैं। क्यूटी स्माइल की वजह से वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 में भी नजर आने वाली हैं।