दुबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जहां खड़े होते हैं, लाइन वही से शुरू हो जाती है। अभिनेता सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं। दुबई के बड़े मॉल में भाईजान को स्पॉट किया गया है। इस दौरान सलमान खान का अलग स्वैग दिखा है। वह कड़ी सुरक्षा के बीच मॉल में शॉपिंग के लिए गए थे। इस दौरान वहां चलने का अंदाजा उनका बिल्कुल अलग था। सलमान भाई जान बिल्कुल ठसक के साथ मॉलल में चल रहे थे।

ब्लू शर्ट पहने थे सलमान

दुबई के मॉल में जब सलमान खान को स्पॉट किया गया तो वह ब्लू शर्ट में थे। ब्लू शर्ट हॉफ था। यह भाईजान पर खिल रहा था। चलते वक्त वह शर्ट के ऊपर चश्मा लगाए हुए थे। साथ ही माथे पर स्टाइलिश टोपी पहनकर आगे पढ़ रहे थे। कैमरे को देखकर सलमान खान पोज भी दे रहे थे। इस दौरान कमाल का स्वैग दिख रहा था। मॉल में सलमान भाई को देखकर लोगों की नजरें ठहर गई थी। हर निगाहें सलमान खान की ओर थी।


भाई जान के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते भी दिखे हैं तो कोई भाईजान के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिख रहा था। वह भी अपना अंदाज यह जता रहे थे कि हम बॉलीवुड के सिकंदर हैं। इलाका किसी का भी हो राज हमारा ही चलता है। सलमान खान अपने सिक्स पैक्स के साथ कुछ यही सोचते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। वह वीडियो और तस्वीर ले रहे लोगों को देख भी रहे थे।

गणपति उत्सव के दौरान मुंबई में थे भाईजान

गौरतलब है कि बीते दिनों गणपति उत्सव के दौरान सलमान खान मुंबई में ही थे। वह अलग-अलग कार्यक्रमों में देख जा रहे थे। मुकेश अंबानी के घर से लेकर बहन अर्पिता शर्मा के घर तक पर उन्हें गणपति की पूजा करते हुए देखा गया था। बहन के घर पर सलमान खान ने गणपति की आरती भी की थी। कहा जा रहा है कि गणपति उत्सव के बाद ही सलमान खान मुंबई से दुबई गए हैं।