मुंबई: सुपर डुपर हिट स्त्री-2 की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया है। उन्हें लाल चटक ड्रेस में स्पॉट किया गया है। इस दौरान श्रद्धा कपूर को उनके फैंस ने सेल्फी के लिए घेर लिया। श्रद्धा ने कुछ को तो सेल्फी दिए भी लेकिन बाद में वह असहज महसूस करने लगीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर के साथ सिक्योरिटी भी नहीं थी। ऐसे में उनके साथ ही चल रही लड़कियां ही उनके लिए ढाल बन गईं। उनलोगों ने अपने हाथ से घेरा बनाकर श्रद्धा कपूर को सुरक्षा देने लगीं।



असहज हो गईं श्रद्धा कपूर

दरअसल, इस साल श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सबसे अधिक कमाई वाली हिंदी फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर के रोल की खूब तारीफ हो रही है। इसके बाद श्रद्धा कपूर को भी एक अलग पहचान मिली है। श्रद्धा कपूर स्त्री-2 के प्रमोशन के लिए जहां भी गई हैं, वह लाल ड्रेस में ही थीं। लाल चटक ड्रेस में श्रद्धा कपूर हुस्न की परी लग रही थीं। साथ ही यह ड्रेस उनके लिए लकी भी साबित हुआ है।


फैंस ने घेर लिया

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का जो वीडियो वायल है। वह अपने एक फ्रेंड्स के रेस्टोरेंट में गई थीं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के दौरान उनके दीवानों ने उन्हें घेर लिया। युवाओं की भारी भीड़ श्रद्धा कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखी। वहीं, श्रद्धा कपूर भी लोगों को मना नहीं कर पा रही थीं लेकिन भीड़ में फंसी श्रद्धा कपूर असहज महसूस कर रही थीं। क्योंकि भीड़ उनके करीब आ रही थी। साथ ही श्रद्धा कपूर अपनी क्यूट मुस्कान से फैंस के दिल पर छुरियां चला रही थीं।


लड़कियां बनी ढाल

वहीं, लाल चटक ड्रेस में श्रद्धा कपूर कयामत से कम नहीं लग रही थीं। श्रद्धा कपूर जब असहज होने लगीं तो उनके साथ चल रही लड़कियां उनके लिए ढाल बन गईं। उन्होंने श्रद्धा कपूर को घेरा दिया। साथ ही भीड़ से उन्हें बाहर निकाला है।

गौरतलब है कि स्त्री-2 श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे हिट फिल्म रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से पांच करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इसकी सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के फीस में बढ़ोतरी हुई है। अब श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं।