Sunny Leone: सनी लियोनी के लहंगे में ऐसा क्या..., उठाने में लगे चार लोग
Sunny Leone Lehanga Video: सनी लियोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में लहंगा पहनने के बाद उनका बुरा हाल हो गया है।

मुंबई: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो एक दिन पहले का है। सनी लियोनी ब्राइडल लहंगा पहना है। लहंगा पहनकर वह उठ भी नहीं पा रही हैं। लहंगा में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह लहंगा में ही जमीन पर बैठी थीं। इस दौरान वह खुद उठने की कोशिश करती हैं लेकिन उठ नहीं पाती हैं। इसके बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति उन्हें उठाने की कोशिश करता है। फिर भी सनी लियोनी नहीं उठ पाती हैं।
लहंगा भारी था इसकी वजह से वह उठने में असहज दिख रही थीं। वह बार-बार उठने की कोशिश कर रही थी लेकिन खड़ी नहीं हो पा रही थी। इस दौरान उनकी टीम के कई लोग मदद के लिए आगे आए। करीब चार लोगों ने सनी लियोनी को सहारा दिया। इसके बाद वह उठ पाई हैं। उठने के बाद सनी लियोनी चल हट कहते हुए आगे बढ़ गई हैं। इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मिलियन में इसके व्यू आ गए हैं।
सनी लियोनी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि मुझे बहुत मदद की जरूरत है। अब सभी औरतें मेरा फिर से मजाक उड़ाएंगी। आप भी लहंगे में ऐसी उठती हैं। फिर चल हट बोलते हुए बढ़ जाती हैं। दरअसल, सनी लियोनी का मूड देखकर लग रहा है कि उन्होंने यह वीडियो मजकिया अंदाज में पोस्ट किया है लेकिन उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सनी लियोनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह इस तरह से प्रैंक वाले अंदाज में वीडियो पोस्ट करते रहती हैं।
गौरतलब है कि सनी लियोनी के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि आपके लिए बिकनी ही सही है, सनी जी। एक ने लिखा आपकी अभी खूबसूरती बरकरार है।