Gold Reserves Mines In China: चीन के हाथ लगा जैकपॉट, मिला दुनिया के सबसे बड़ा सोने का भंडार
World Largest Gold Reserves: चीन के हाथ एक बड़ा जैकपॉट लगा है। उसे दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार मिला है। शुरुआती ड्रिलिंग में ही चाइना का 300 टन सोना मिल चुका है।

World Largest Gold Mines: चीन को कुबेर का खजाना हाथ लग गया है। दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार उसे मिल गया है। मध्य चीन के वांगू गोल्डफील्ड में चीन को यह सोने का भंडार मिला है। दावा किया जा रहा है कि यह करीब 1000 मीट्रिक टन हाई क्वालिटी गुणवत्ता का सोना हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिगजियांग काउंटी के उत्तर पूर्व में तकरीबन एक मील की गहराई में 40 सोने की खादानों के बारे में जानकारी मिली है। शुरुआती ड्रिलिंग में ही 300 टन सोना मिला चुका है।
इसके साथ ही अधिक गहराई में जाने पर और भी सोने का भंडार हासिल होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, इन दिनों दुनिया भर में अनिश्चितताओं का दौर चल रहा है। इसके साथ ही गोल्ड की मांग बढ़ती जा रही है। गोल्ड की बढ़ती मांग के बीच चीन को यह भंडार मिलना बड़ी उपलब्धि है।
वांगू गोल्डफील्ड एक प्रमुख खनन क्षेत्र है। चीनी सरकार यहां खनिजों की खोज के लिए तकरीबन 100 मिलियन युआन का निवेश कर रहा है। चीन दुनिया का 10 फीसदी सोने का उत्पादन करता है।
गौरतलब है कि चीन खनन और मेटल प्रोडक्शन के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। साथ ही खनन प्रौद्योगिकियों के विकास और निर्यात में अहम भूमिका निभा रहा है। चीन में मिले भंडार को अभ तक की सबसे बड़ी सोने के खदान के रूप में देखा जा रहा है। यह दक्षिम अफ्रीका के साउथ डीप खदान में पाए गए 900 मीट्रिक टन सोने के भंडार से भी अधिक है। आगे की ड्रिलिंग में इस भंडार में अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।