'नरक से भी बदतर कर रहे जिंदगी'... हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का एक्शन, लाइव देख रहे तबाही

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर लाल सागर में अमेरिका ने हमला बोल दिया है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे ऑपरेशन को लाइव देख रहे हैं। उन्होंने हूति विद्रोहियों को चेतावनी दी है कि नरक से भी बदतर आपकी जिंदगी कर देंगे।

वांशिगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहले से ज्यादा कठोर हैं। उनकी सख्ती की वजह से कई देश असहज हो गए हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों पर भड़क गए हैं। साथ ही उन पर कठोर एक्शन ले रहे हैं। अमेरिकी सेना ने समंदर में हूती विद्रोहियों पर हमला बोल दिया है। पूरे एक्शन को डोनाल्ड ट्रंप लाइव देख रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि हम इन्हें नरक में भेज रहे हैं। पहले उन्होंने हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी थी कि नरक से बदतर इनकी जिंदगी कर देंगे।

बताया जा रहा है कि अभी तक के अमेरिकी एक्शन में 24 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई है। यह संख्या अभी बढ़ सकती है। ट्रंप ने हुती विद्रोहियों को चेतावनी दी थी कि उनकी गतिविधियां नहीं रुकी तो हम जिंदगी नरक कर देंगे। साथ ही हूती का समर्थन कर रहे ईरान को भी उन्होंने चेतावनी दी है कि उनका समर्थन तुरंत बंद करना होगा।

इस कार्रवाई पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हूती के हमलों से रक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप सख्त एक्शन ले रहे हैं। बहुत लंबे समय से हूती अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा हैं।

ट्रंप ने कहा है कि मैं यमन में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमलों को मंजूरी दे दी है। हूतियों ने लाल सागर में अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ आतंक छेड़ा हुआ है। हमारे जहाजों और एयरक्राफ्ट पर ये लोग हमले कर रहे हैं।

बीते एक साल से अधिक समय से अमेरिका का कोई भी व्यावसायिक जहाज सुरक्षित तरीके से लाल सागर की सुएज नहर से होकर नहीं गुजरा है। अमेरिका का आखिरी युद्धपोत इस रूट से चार महीने पहले गुजरा था, जिस पर हूती विद्रोहियों ने दर्जनभर से ज्यादा हमले किए थे। हूती अमेरिकी जहाजों पर मिसाइल से हमला करते हैं।

वहीं, ऑपरेशन को लाइव देख रहे ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अमेरिकी जहाजों पर हूती हमले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपने उदेश्य पूरे होने तक सैन्य हमला जारी रखेंगे। हूती विद्रोहियों का समय अब पूरा हो गया है। अगर हमले नहीं रुकेंगे तो तुम दोजख की आग में जलोगे।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it