Abhinav Arora: पप्पू यादव के बाद 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी, मां का दावा
Abhinav Arora Threat News: बाल संत अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने दावा किया है कि हमारे बेटे को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है।

Lawrence Bishnoi Threat To Abhinav Arora: बाल संत अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। साथ ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी हैं। ट्रोल करने वाले लोगों के खिलाफ अभिनव अरोड़ा अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच उनकी मां ज्योति अरोड़ा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मेरे बेटे अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस विश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। ज्योति अरोड़ा ने कहा है कि पहले कॉल आया था। इसके बाद मैसेज कर मारने की धमकी दी गई है।
ज्योति अरोड़ा ने कहा कि हमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक कॉल संदेश मिला है, जिसमें हमें धमकी दी जा रही थी कि अभिनव को मार दिया जाएगा। कल रात, हमें एक कॉल आया जिसे मैंने मिस कर दिया। हमें आज उसी नंबर से एक मैसेज मिला कि वे अभिनव को मार देंगे।
बाल संत अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने कहा कि हमें लगातार सामाजिक रूप से बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी कोई किसी से दुश्मनी नहीं है। अभिनव ने कुछ गलत नहीं किया है लेकिन उसके खिलाफ एक महीने से प्रोपगैंडा चलाया जा रहा है। इसके बाद हमारे पास धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उसे मारने काटने की धमकी दी जा रही है। दिन भर इतने कॉल आते हैं कि हम सभी को नहीं उठाते हैं।
गौरतलब है कि अभिनव अरोड़ा का परिवार मथुरा में रहता है। हालांकि परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। अभिनव अरोड़ा के परिवार के पर अलग-अलग यूट्यूबर्स आरोप लगा रहे थे। साथ ही जगदगुरुद रामभद्राचार्य ने भी कहा है कि वह मूर्ख लड़का है। वह भगवान के साथ पढ़ाई कैसे करेगा।