नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो कई क्षेत्रों में काम कर रही है। उनकी हर चाल पर उद्योगपतियों के साथ-साथ दूसरे देशों की नजर होती है। उन्होंने हाल ही में एक ऐसी चाल चली है, जिससे की चीन की नींद हराम हो गई है। एआई के क्षेत्र में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो कुछ बड़ा करने जा रही है। इससे पहले चीन भी एआई के क्षेत्र में अपना डेटा सेंटर तैयार कर रही थी। अब अंबानी ने अमेरिका जाकर एक भारतीय के स्टार्टअप को फंड दे दिया है, जो एआई पर काम कर रहे हैं। उसकी तस्वीरें भी सामने आई है, इसमें मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी दिख रहे हैं।

मुकेश अंबानी ने अमेरिकी स्टार्टअप को दिया फंड

दरअसल, अंबानी ने अमेरिकी स्टार्टअप को फंड दिया है। उसी स्टार्टअप की मदद से मुकेश अंबानी भारत में एआई स्टार्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि अंबानी ने जिस कंपनी को फंड दिया है, वह एक भारतीय की है। हालांकि ये कंपनी कैसे काम करती है और ये क्या एआई के क्षेत्र में करने वाली है, यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन अंबानी ने फंड दिया है तो धमाकेदार ही होगा। वहीं, एआई के क्षेत्र में अंबानी के इस कदम से चीन जरूर परेशान होगा। ऐसा इसलिए संभव है कि मुकेश अंबानी ने अमेरिका में जाकर ऐसा किया है।

स्टार्टअप का नाम TWO है

दरअसल, बीते दिनों मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी अमेरिकी दौरे पर थे। आकाश जियो टेलीकॉम के चेयरमैन हैं। इस दौरान दोनों ने TWO के ऑफिस का दौरा किया था। इस कंपनी के फाउंडर प्रणव मिस्त्री हैं, अंबानी की मीटिंग उनके साथ भी हुई थी। TWO एआई के क्षेत्र में काम कर रही है। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आई थीं। अंबानी ने फरवरी 2022 में TWO को 20 मिलियन डॉलर का फंड दिया था। बताया जाता है कि इसमें साउथ इंडियन कंपनी भी शामिल है।

एआई पर पूरा फोकस कर रही जियो

जियो टेलीकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी हैं। उनका पूरा फोकस एआई पर है। वह एआई बेस्ड संभावनाओं पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों आकाश अंबानी ने आईआईटी बॉम्बे का भी दौरा किया था। वह कई सारी स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं। वहीं, TWO के फाउंडर प्रणव मिस्त्री ने कहा कि मुकेश अंबानी का एआई को लेकर विजन क्लियर है। जियो के साथ हमें मार्केट में एंट्री का मौका मिल रहा है।

अंबानी की तारीफ करते हुए प्रणव मिस्त्री ने कहा कि हम टेक्नोलॉजी में उनकी रुचि देखकर हैरान हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। साथ ही उनके बिजनेस आइडिया से पूरी दुनिया हैरान है।

जियो ब्रेन

इन चीजों से साफ है कि भारत के एआई मार्केट पर कब्जा जमाने के लिए मुकेश अंबानी की तैयारी कितनी जबरदस्त हैं। वह रिलायंस के एजीएम में इसका जिक्र कर चुके हैं। जियो की तरफ एआई सर्विस प्लेटफॉर्म जियो ब्रेन की घोषणा की गई गई थी। ऐसे में एआई के क्षेत्र में अंबानी के बढ़ते कदम से चीन का परेशान होना स्वाभाविक है।