Cyclone Dana 2024: 120 किमी की रफ्तार से साइक्लोन दाना का लैंड फॉल, ओडिशा में दिख रहा रौद्र रूप, देखें वीडियो

Odisha Cyclone Video: साइक्लोन दाना ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। तूफानी हवाओं के साथ राज्य में तेज बारिश हो रही है। जगह-जगह पेड़ उखड़कर गिर गए हैं। साथ ही समुद्र में विशाल लहरें उठ रही हैं।

भुवनेश्वर: तूफानी हवाओं के साथ साइक्लोन दाना का लैंडफॉल हो गया है। ओडिशा के समुद्र तट से साइक्लोन रात में ही टकराया है। इसके बाद रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ओडिशा में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। साथ ही बिजली बंद कर दी गई है। भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद है। दीघा में समुद्र तट पर साइक्लोन का भयावह रूप दिख रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के धामरा और भितरकनिका के पास तूफान 120 किमी की रफ्तार से गुजरा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा तबाही भद्रक में देखने को मिल रही है। यहां हवाएं 120 की रफ्तार से चल रही हैं। साथ ही समुद्र में विशाल लहरें उठ रही हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरा समुद्र तट खाली करवा दिया गया है।

वहीं, तूफानी हवाओं के कारण बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिरे दिख रहे हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में अलर्ट है। ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल में भी तूफान दाना का रौद्र रूप दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तूफान दाना का लैंडफॉल जारी है।

ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भद्रक और पुरी में बारिश की वजह से सड़कें विरान पड़ी हैं। एयरपोर्ट बंद हैं। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम जगह-जगह पर तैनात है। किसी भी आपत स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की टीम हर इलाके में मुस्तैद है। लोगों को घरों से निकालकर रेस्क्यू सेंटर में पहुंचाया गया है।

इसके साथ ही दाना तूफान का असर देश के अन्य राज्यों में भी दिखेग। मौसम विभाग ने सात राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें कर्नाटका, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्य हैं।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it