Modi Government Gift: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी
Railway Karmchari Bonous: मोदी कैबिनेट ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कर्मचारियों के लिए सरकार ने 78 दिन का बोनस मंजूर कर दिया है।

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। यह खुशखबरी रेल कर्मचारियों को दी है। मोदी कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए 78 दिनों के बोनस का ऐलान किया है। इसका फायदा करीब 11 लाख कर्मचारियों को होगा। केंद्र की तरफ से बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बोनस का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे कर्मचारियों को भी बोनस का तोहफा देने की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है। यह बोनस की घोषणा की उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। कैबिनेट के इस फैसले से 11, 72, 240 रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा। रेलवे ने कर्मचारियों ने 2028.57 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए मंजूरी दे दी है।
78 दिनों का मिलेगा बोनस
वहीं, रेलवे ने कर्मचारियों के लिए 78 दिन का बोनस अप्रूव किया है। यह राशि विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों को दी जाएगी। इसमें लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, प्वाइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप एक्ससी कर्मचारियों को दी जाएगी।
गौरतलब है कि इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने चेन्नई मेट्रो फेज 2 को भी मंजूरी दी है। इस पर 63, 246 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह रूट 119 किलोमीटर का होगा। गौरतलब है कि बोनस की घोषणा के बाद रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। रेलवे कर्मचारियों को पूरे साल इसका इंतजार रहता है। बोनस में मोटा अमाउंट मिलने की उम्मीद है। इससे बाजार में खरीदारी भी बढ़ेगी। यह रेलकर्मियों के लिए बड़ी सौगात मानी ज रही है।