बाप रे! यूपी के हाथरस में प्रोफेसर साहब ने किया गंदा काम, 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो किए अपलोड

हाथरस में एक कॉलेज प्रोफेसर पर छात्राओं से यौन शोषण के आरोप लगे हैं। साथ ही प्रोफेसर के फोन से 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। यह वीडियो कॉलेज की छात्राओं की है। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है।

हाथरस: यूपी में एक बार फिर से हाथरस की चर्चा हो रही है। इस बार एक कॉलेज के प्रोफेसर ने हाथरस को बदनाम किया है। बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ रजनीश पर 30 से अधिक लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही उनके फोन में 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कॉलेज की छात्राओं के हैं, जिसे प्रोफेसर ने गंदी साइट पर अपलोड कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत महिला आयोग को पत्र लिखकर की है।

मामले में खुलासे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी प्रोफेसर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए हाथरस पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए डीएम ने चार लोगों की कमिटी बनाई है। आरोपी प्रोफेसर को कॉलेज मैनेजमेंट ने सस्पेंड कर दिया है। प्रोफेसर की उम्र 54 साल है।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर भूगोल का टीचर है। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रोफेसर रजनीश कई छात्राओं का शोषण कर रहा है। वह दरिंदा है।साथ ही लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता है। पीड़िता ने फोटो और वीडियो के रूप में इसके कुछ सबूत भी पुलिस को दिए थे। इसी के आधार पर आंतरिक जांच की गई है।

पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी प्रोफेसर रजनीश पिछले 20 साल से लड़कियों का शोषण कर रहा है। लोकलाज के कारण अधिकांश छात्राएं चुप रही हैं। पीड़ित ने आरोपी प्रोफेसर पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने जवाब इसकी जांच शुरू की तो आरोपी के मोबाइल का डेटा रिकवर किया है। उसके फोन से 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के खिलाफ बीते 18 महीने में पांच शिकायतें आई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम ने कहा है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it