IND Vs NZ: टेस्ट की नंबर वन टीम हैं तो अब दिखाना होगा, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल में फंस गई टीम इंडिया
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन ही टीम इंडिया घनघोर संकट में घिर गई है। टीम इंडिया के सामने हार टालने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीम इंडिया की ओर से तीसरे दिन शनिवार पलटवार नहीं किया गया तो न्यूजीलैंड की टीम ऐसा करेगी जो शायद उसने पहले कभी नहीं किया था।

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई है। टीम इंडिया को इस मुश्किल हालात से निकलने के लिए कुछ करिश्मा जैसा ही करना होगा। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया को कुछ ऐसा करना होगा जो अब तक इस सीरीज में दिखाई नहीं पड़ा है।
वहीं न्यूजीलैंड ने असंभव को संभव करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। न्यूजीलैंड न केवल भारत में अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीत की ओर है वहीं दूसरी ओर भारत भी 12 साल में घरेलू मैदान पर पहली सीरीज़ हार की ओर भी है। शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ऐसा चाहेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिचेल सैंटनर, जिन्होंने इससे पहले टेस्ट में कभी चार विकेट नहीं लिए थे और उनके नाम पर सिर्फ एक ही फर्स्ट-क्लास पांच विकेट थे, ने शुक्रवार खेल के दूसरे दिन भारत को घुटने पर ला दिया। सैंटनर ने भारत के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया और सात विकेट लेकर भारत को 156 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद कप्तान टॉम लैथम की अगुवाई में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों पर हमला करके दिन का अंत पांच विकेट शेष रहते हुए 301 रनों की बढ़त के साथ किया। वहीं दूसरी ओर वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए अकेले संघर्ष करते दिखे। वहीं अब न्यूजीलैंड की बढ़त स्टंप्स तक 301 रन तक पहुंच गई हैं।
पहली पारी में न्यूजीलैंड ने पुणे में दूसरे टेस्ट पहली पारी में 103 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त ली और उसके बाद शुक्रवार खेल के दूसरे दिन अपनी कुल बढ़त को 301 तक कर लिया है। अभी उसके 5 बल्लेबाज बाकी हैं।
यदि न्यूजीलैंड ने लीड को बढ़ाकर 400 कर लिया तो टीम इंडिया के सामने चुनौती कहीं अधिक बढ़ जाएगी। पहली पारी में सैंटनर ने जिस तरीके से बल्लेबाजों को परेशान किया उससे अब दूसरी पारी में भारतीय टीम की चुनौती और बढ़ने वाली है।