Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने मुंबई में की आतिशबाजी, इंग्लैंड के बॉलरों को ढोल की तरह पीटा

पांचवें टी 20 मैच में अभिषेक शर्मा की पारी के बूते भारत ने इंग्लैंड के सामने मजबूत स्कोर खड़ा किया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 13 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 37 गेंदों में 100 रन बना लिए।

India Vs Eng T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच है। भारत इस मैच में टॉस हार गई थी। इसके बाद बल्लेबाजी मिला था। बल्लेबाजी में भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत की तरफ से बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धुआंधार पारी खेली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। 37 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने 10 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 37 गेंद में शतक पूरे किए हैं। इंग्लैंड के हर गेंदबाज को अभिषेक शर्मा ने ढोल बना दिया था। इसके बूते भारत ने 247 रनों का विशाल स्कोर मैच में खड़ा किया है।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 54 गेंद पर 135 रन बनाए हैं, यह भारत के लिए किसी मैच में उनका हाईएस्ट स्कोर है। उन्होंने पूरी पारी के दौरान 13 छक्के लगाए हैं। साथ ही 37 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सबसे कम गेंदों में सेंचुरी की रिकॉर्ड बनाई है। वहीं, इस मैच में अभिषेक शर्मा के बाद शिवम दुबे ने 30 रन बनाए हैं। बाकी के भारती बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।

दरअसल, जिस तरीके से अभिषेक शर्मा ने मुंबई के ग्राउंड में महफिल लूटा है, उसे देखकर लोगों को युवराज सिंह की याद है। युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा का गुरु माना जाता है। हालांकि वह इस मैच में अपने गुरु का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। लेकिन आतिशबाजी बल्लेबाजी से दर्शकों का मनोरंजन खूब किया है। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में महज 17 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। टी-20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले भारतीय वनडे टीम के कैप्टन रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों में सबसे तेज वनडे इंटरनेशनल शतक जमाने का रिकॉर्ड है। इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ थी। अभिषेक शर्मा ने भी भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it