Women's Asian Champions Trophy 2024: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीता
Asian Champions Trophy 2024: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 जीती। टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। दीपिका ने विजयी गोल दागा। हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर में चीन को 1-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया। दीपिका ने 31वें मिनट में गोल करके भारत को तीसरी बार चैंपियन बनाया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बचाए रखा। हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये प्रति सदस्य का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में चीन को 1-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अपने नाम की। दीपिका ने 31वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। इस जीत के साथ ही भारत ने अपना खिताब बचाए रखा। यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम ने यह खिताब अपने नाम किया है।
हॉकी इंडिया ने इस शानदार जीत पर टीम को बधाई दी। साथ ही हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये प्रति सदस्य का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। एशियन हॉकी फेडरेशन ने पहली बार पोडियम फिनिश करने वाली टीमों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। भारत को 10,000 USD, चीन को 7,000 USD और जापान को 5,000 USD प्रदान किए जाएंगे।
मैच की बात करें तो पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। भारत और चीन दोनों ने सर्कल में प्रवेश किया लेकिन गोल नहीं कर सकीं। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। नवनीत ने दीपिका को गेंद पास की, जिन्होंने गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। यह गोल मैच का एकमात्र गोल साबित हुआ।
चीन ने आखिरी क्वार्टर में वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें मौका नहीं दिया। गोलकीपर बिचु देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी बादशाहत साबित कर दी है।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार सरकार ने भी टीम को सम्मानित करने का फैसला किया है। बिहार सरकार ने टीम की हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 5 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
बिहार सरकार का मानना है कि इस जीत से राज्य और देश में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।