कोई बोलतई रे...! एक लड़का... दो बहनें और तीन नंबर, 68 दिन बाद खुला राज तो सकते में आई पुलिस

Love Story: प्रेम-प्रसंग के मामले बराबर सामने आते रहते हैं। इनमें कई मामले अजीब होते हैं। यानी ऐसे मामलों पर एक पल के लिए यकीन नहीं होता है, लेकिन घटना सच होती है।

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुनील साह नामक एक युवक ने दो चचेरी बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर ले भागा था। घटना की प्राथमिकी 16 मई 2025 को डुमरा थाना में दर्ज की गई थी। आरोपी सुनील साह, देऊआ गांव के स्नेही साह का बेटा है। पुलिस सुनिल साह के साथ दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया है।

डुमरा थाना पुलिस के अनुसार, सुनील साह ने दोनों नाबालिग लड़कियों से मोबाइल के जरिए संपर्क स्थापित किया था। वह अक्सर एक लड़की के पिता से बात करता था, लेकिन घर में जब पिता रहते थे तो ये दोनों बहनें कॉल रिसीव करती थीं। इसी दौरान सुनील ने दोनों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और अपने सहयोगियों की मदद से दोनों को भगा ले गया।

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी में तीन मोबाइल नंबरों का जिक्र है, जिनसे वह लड़कियों से बात करता था, और उसकी तस्वीर भी पुलिस को दी गई थी। मामला सामने आते ही पुलिस एक्टिव हुई, और तीनों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।

पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया और सुनील साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लड़कियों का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों को आशंका थी कि सुनील उनकी हत्या या कोई गलत काम कर सकता है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऐसा नहीं हुआ।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it