भाभी को चाहिए था अंदर वाला 'खजाना', 6 साल की ननद की चढ़ा दी बलि
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक भाभी ने खजाने के लिए अपनी 6 साल की बच्ची की बलि दे दी है। घटना अप्रैल 2025 की थी। कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर: दुनिया चांद पर पहुंच गई है लेकिन समाज से अंधविश्वास खत्म नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक छह साल की मासूम बच्ची इसी अंधविश्वास के चक्कर में बलि चढ़ गई है। कंकाल मिलने के बाद इस राज का खुलासा हुआ है। बच्ची की बलि उसकी भाभी ने ही एक तांत्रिक के कहने पर दी थी।
किडनैपर को दिए 500 रुपए
दरअसल, यह पूरा मामला लोरमी तहसील के कोशाबाड़ी गांव की है। यहां छह साल की लाली की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या कथित रूप से छुपे हुए खजाने के लिए करवाई गई। इसके लिए भाभी ने एक तांत्रिक के कहने पर गुप्त अनुष्ठान करवाई थी। पुलिस ने कंकाल मिलने के बाद भाभी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी बच्ची
यह घटना 11 अप्रैल की है, जब घर में अपनी मां के साथ सो रही बच्ची रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। कुछ दिनों बाद गांव के श्मशान घाट के पास एक कंकाल मिले। उस कंकाल की पहचान लाली के रूप में हुई।
खजाने के लिए दी बलि
मुंगेली पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इस साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक भाभी ने एक तांत्रिक के कहने पर ननद की बलि चढ़ाई। तांत्रिक ने कहा था कि खजाना चाहिए तो एक बच्ची की बलि देनी होगी।
इसे अंजाम देने के लिए आरोपी भाभी ने एक स्थानीय लड़के को 500 रुपए दी। वह लड़की को बहला फुसलाकर श्मशान घाट तक ले गया। वहां उसकी हत्या कर दी गई। मुंगेली पुलिस ने इससे जुड़े साक्ष्य जुटाए और तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।