अरविंद केजरीवाल कल खाली कर देंगे मुख्यमंत्री आवास, पार्टी के इस सांसद का घर होगा नया ठिकाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे। वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के घर शिफ्ट होंगे। अरविंद केजरीवाल जिस आवास में शिफ्ट हो रहे हैं वह उनके विधानसभा क्षेत्र में ही है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अब अरविंद केजरीवाल का नया पता होगा।

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी शुक्रवार सीएम हाउस खाली कर देंगे। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के घर रहेंगे। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर 5 मिला हुआ है। यानी अब पूर्व सीएम केजरीवाल का नया पता 5 फिरोजशाह रोड होगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस में 6, फ्लैग स्टाफ रोड, जहां वह 2015 से सीएम के रूप में रह रहे हैं उसे खाली कर देंगे।

अरविंद केजरीवाल सीएम आवास कल खाली कर देंगे और अपने परिवार के सदस्यों के साथ वह 5 फिरोशाह रोड के बंगले में शिफ्ट होंगे। अरविंद केजरीवाल का यह आवास उनकी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही AAP विधायक हैं, जिसका वह 2013 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

AAP नेताओं के अनुसार, केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रहने के इच्छुक थे, क्योंकि वह उनका विधानसभा क्षेत्र है। चुनाव करीब हैं ऐसे में वह अपने क्षेत्र में भी समय दे पाएंगे। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह मंत्री आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं।

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। केंद्र सरकार से भी अरविंद केजरीवाल को आवास देने की मांग की गई थी। नियमों के मुताबिक, सीएम को इस्तीफा देने के तीन हफ्ते के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है। इससे पहले सितंबर 2022 को केजरीवाल ने घोषणा की थी कि गुरुवार से शुरू होने वाली नवरात्रि के दौरान सीएम आवास खाली कर देंगे।

N Nath
N Nath  
Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it