तुम्हारी बेटी को मुस्लिम बना दिए, को करना है कर लो... बिहार में 'लव जिहाद' का अजब मामला
Bihar News: सीतामढ़ी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। सुरसंड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। लड़की के पिता ने 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया है।
![तुम्हारी बेटी को मुस्लिम बना दिए, को करना है कर लो... बिहार में लव जिहाद का अजब मामला तुम्हारी बेटी को मुस्लिम बना दिए, को करना है कर लो... बिहार में लव जिहाद का अजब मामला](https://newsvarsha.com/h-upload/2024/11/28/318281-love-jihad.webp)
Sitamarhi News Today: बिहार के सीतामढ़ी में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता का आरोप है कि उसे लव जिहाद के तहत फंसाया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुरसंड थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने लड़की के पिता को धमकी दी है कि उनकी बेटी अब मुसलमान बन चुकी है।
जानकारी के अनुसार, सुरसंड थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है। लड़की के पिता ने 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन और बेचने की नीयत से अपहरण किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी युवक आशिक, अपनी मामी और अन्य रिश्तेदारों के जरिए उनकी बेटी से मिला करता था। धीरे-धीरे उसने अपनी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। लेकिन उन्हें उल्टा धमकी दी गई कि उनकी बेटी जल्द ही मुसलमान बन जाएगी। इस धमकी से डरकर वे चुप हो गए।
पीड़ित पिता के अनुसार, दो दिन पहले आशिक और जुबैर उनके घर में चुपके से घुस आए। इसमें तौहीद ने भी उनकी मदद की। जुबैर का दूसरा बेटा तौफीक दिल्ली में आशिक के साथ रहता है। लड़की के पिता का आरोप है कि तौफीक ने ही दिल्ली से इस अपहरण की योजना बनाई थी। जब लड़की के पिता को अपहरण का पता चला तो वे आरोपियों के घर गए और अपनी बेटी को वापस करने की मांग की। लेकिन उन्हें गालियां दी गईं और धमकी दी गई।
वहीं, पीड़ित पिता की शिकायत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तौहीद नादाफ, अब्दुल सालिक, रेहान रेजा, उम्मैदा खातून, रानी खातून और शहनाज खातून शामिल हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। लड़की के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।