लड़की को जबरन घर ले गया फरहान, पूरे दिन रखा अपने पास; अब पीड़िता के परिजनों को गांव में किया 'कैद'
महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी, एसडीपीओ आशुतोष कुमार और प्रभाकर तिवारी और स्थानीय थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

darbhanga news today, Darbhanga crime News, darbhanga minor girl, darbhnaga police news, दरभंगा केस न्यूज, दरभंगा पुलिस समाचार, दरभंगा में नाबालिग लड़की
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सकतपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 13 जुलाई को लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है।
पीड़िता की मां के अनुसार, 13 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। तभी फरहान नाम का लड़का उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया गया। जानकारी मिलने पर वे कुछ लोगों के साथ फरहान के घर गईं और बेटी को वापस ले आईं। 20 जुलाई को लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए DMCH रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़िता की मां ने महिला थाने में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनके अनुसार, 13 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल जा रही थी, तभी कुछ युवक उसे जबरन अपने घर ले गए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी के परिजन उन्हें डरा-धमका रहे थे और गांव से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। 20 जुलाई को लड़की को बेनीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे DMCH रेफर कर दिया गया। इसके बाद बेंता थाने के माध्यम से महिला थाने में FIR दर्ज कराई गई।
इस मामले में चारों युवकों पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बेनीपुर के एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि लड़की की मां के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है। जांच में पता चला है कि पीड़िता का पिछले तीन सालों से गांव के ही एक युवक के साथ संबंध था।