बढ़ती उम्र में छोड़ दीजिए... नीतीश के 'खास' अशोक चौधरी की कविता से JDU में बवाल, निशाने पर CM तो नहीं?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की, जिससे अनबन की अटकलें तेज हो गईं।

बिहार की राजनीति में जेडीयू नेता अशोक चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्स पर शेयर की गई एक कविता के बाद पार्टी से अनबन की अटकलों के बीच उन्हें मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास तलब किया गया। डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि हर किसी का नजरिया अलग होता है, कुछ लोग गिलास को आधा भरा देखते हैं तो कुछ आधा खाली। उन्होंने आगे कहा कि वे नीतीश कुमार को अपना आदर्श मानते हैं और जेडीयू के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

एक्स पर अशोक चौधरी ने क्या लिखा है

अशोक चौधरी की एक्स पोस्ट में लिखा था कि बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, छोड़ दीजिए। बच्चे बड़े होने पर वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए। गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, छोड़ दीजिए। एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए। अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए। यदि इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना, छोड़ दीजिए। हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना, छोड़ दीजिए। बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना, छोड़ दीजिए। उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना, छोड़ दीजिए।

नीरज कुमार का पलटवार

अशोक चौधरी के इस बयान सिसासत तेज हो गई। जीडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पर किसी तरह का कोई निशाना नहीं साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 19 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नीतीश कुमार पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेगा तो उसे इसका जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पहली बार विवादों से नहीं धिरे हैं अशोक चौधरी

यह पहली बार नहीं है जब अशोक चौधरी अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हैं। हाल ही में भूमिहारों पर की गई टिप्पणी के बाद जेडीयू को आलोचना का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि अशोक चौधरी का ताजा बयान पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पार्टी पहले ही कई मुद्दों पर घिरी हुई है और ऐसे में अशोक चौधरी का यह बयान विपक्षी दलों को हमला करने का मौका दे सकता है।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it