बेडरूम में ट्यूशन टीचर के साथ पत्नी, कमरे के बाहर पति; 12 बजे रात को पलंग पर कांड

बिहार के समस्तीपुर जिले में सोनू कुमार का शव उसके घर में मिला है। सोनू की पत्नी स्मिता झा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव में सोनू कुमार (30) नाम के एक युवक का शव उसके घर में मिला। शव खून से लथपथ था। पुलिस ने सोनू की पत्नी स्मिता झा को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। सोनू ऑटो चलाता था। उसके पिता ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी के बाद से ही सोनू और स्मिता में झगड़ा

सोनू के पिता टुनटुन झा ने बताया कि छह साल पहले उनके बेटे की शादी घटहो थाना क्षेत्र के माधो बिशनपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही सोनू और स्मिता में झगड़ा होता रहता था। इस झगड़े को लेकर पंचायत भी हुई थी और एक बॉन्ड पेपर भी बनवाया गया था। इसके बाद उनके दो बच्चे हुए।

ट्यूशन पढ़ाने आता था हरिओम कुमार

टुनटुन झा ने बताया कि हरिओम कुमार नाम का एक शिक्षक उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। एक दिन सोनू ने अपनी पत्नी और ट्यूशन शिक्षक को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ, जो अभी तक जारी था।

कमरे में खून से लथपथ लाश

टुनटुन झा ने आगे बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सोनू ऑटो चलाकर घर लौटा था। तब तक वे सो गए थे। सुबह उन्होंने देखा कि सोनू के कमरे में खून से लथपथ लाश पड़ी है और स्मिता कोने में बैठी है। उन्होंने कहा कि जब पास जाकर देखा तो बेटे के गले पर निशान था।

पुलिस हिरासत में पत्नी स्मिता

उन्होंने पत्नी स्मिता पर सोनू की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्मिता ने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की है। पुलिस ने टुनटुन झा के बयान पर स्मिता को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it