एक हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में लड़कियां परीक्षा से एक रात पहले खूब मस्ती करती और डांस करती दिख रही हैं। वीडियो को देखकर लोग अपने हॉस्टल के दिनों को याद कर रहे हैं।

वीडियो को finallyroomies नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है- 'परीक्षा से एक रात पहले...'। वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियां अपने कमरे से बाहर निकलती हैं और डांस करने लगती हैं। दोनों के डांस मूव्स कमाल के हैं। इसके बाद सामने वाले कमरे से भी दो लड़कियां बाहर आती हैं और डांस में शामिल हो जाती हैं।

कैमरा आगे बढ़ता है और तीसरे कमरे में भी दो लड़कियां नाइट ड्रेस में डांस करती दिखाई देती हैं। गलियारे से गुजरते हुए दो और लड़कियां भी इस डांस पार्टी में शामिल हो जाती हैं। अंत में सभी लड़कियां एक साथ आकर डांस करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग वीडियो को देखकर अपने हॉस्टल के दिनों को याद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।