Mumbai Local Train Video: दिन बना दिया... लोकल ट्रेन में सफर कर रही मिन्नी पर मुंबई वाले लुटा रहे प्यार
Pet Dog Travel In Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति अपने बैग में रखकर पेट को ट्रैवल कर रहा था। उसके शांत स्वभाव को देखकर मुंबई वाले लिख रहे हैं कि दिन बना दिया।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल ट्रेन शहर की जान है। लोकल ट्रेन में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इस दौरान एक पैसेंजर अपने पेट के साथ चढ़ गया है। पेट ने ट्रेन में सवार यात्रियों का दिल जीत लिया है। इस पेट का नाम मिन्नी है। उसका खूबसूरत वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
श्रीजानी दास नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा कि गोल्डन रिट्रीवर मिन्नी मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर के दौरान अपने मालिक के बैग के अंदर आराम से बैठ गया है। इसके शांत व्यवहार ने सभी का मन मोह लिया है। साथ ही यात्रियों के चेहरे पर इसे देखकर मुस्कुराहट आ गई। ऐसे में ट्रेन के यात्री उस पर अपना प्यार लुटाते नहीं थक रहे थे।
वहीं, वीडियो में एक छोटा यात्री मिन्नी को धीरे से सहलाता दिखता है। जबकि अन्य लोग उसकी तरफ हाथ हिलाते दिखते हैं। लोग लोकल ट्रेन में कुत्ते को सफर करते देखकर हैरान थे। वह मालिक के बैग में था। सिर्फ उसका सिर ही बाहर था। ऐसे में पेट से लोगों के लिए बातचीत आसान था। वह किसी को परेशान नहीं कर रहा था। कई लोग उसके शांत स्वभाव को देखकर उसका वीडियो बना रहे थे। मिन्नी भी क्यूट रिएक्शन लोगों को दे रहा था।
वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि मुंबई के लोग कितने मिलनसार हैं और उनके कुत्ते भी। मिलिए मिन्नी से, गोल्डन रिट्रीवर जिसने हमारी ट्रेन यात्रा में दिल चुरा लिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। साथ ही कमेंट्स की बाढ़ भी आ गई है।
एक यूजर ने लिखा कि इसने मेरा दिन बना दिया। मिन्नी इतनी प्यारी है कि उसके शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दूसरे ने लिखा कि केवल मुंबई में ही आप व्यवस्था के बीच ऐसे पल पा सकते हैं। अन्य लोगों ने भी यही बात लिखी है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि मिन्नी की शांत उर्जा आपको हमेशा उसे सहलाने के लिए मजबूर कर देती है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने मजाक में लिखा कि लोगों को भूल जाओ, मैं अब केवल कुत्तों के लिए ट्रेन की सवारी करूंगा। यही कारण है कि मुझे मुंबई पसंद है।