Saanp Video: गेहूमन को गले में डाल घूम रहा था गांव, बार-बार कोबरा को छेड़ रहा था इंदल; पल भर में कांड हो गया

Snake News Today: मधुबनी के सोहरौल गांव के एक युवक इंदल यादव को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक सांप को लेकर गांव में घूम रहा था।

Madhubani News Today: बिहार के मधुबनी जिले में एक युवक की सांप से खेलने के दौरान मौत हो गई। 25 वर्षीय इंदल यादव सोहरौल गांव के रहने वाले थे। उन्होंने एक जहरीले गेहुमन सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगे। गांव वालों ने उन्हें चेताया भी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। सांप ने उन्हें कई बार डसा, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इंदल यादव ने एक जहरीले गेहुमन सांप को पकड़ा और पूरे गांव में घूमता रहा। वह सांप के साथ खेल रहा था, कभी उसे बैठा रहा था, तो कभी गले लगा रहा था। गांव के लोग उन्हें बार-बार समझा रहे थे कि सांप से खेलना खतरनाक है। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। लेकिन इंदल यादव किसी की नहीं सुन रहा था।

बताया जा रहा है कि सांप ने इंदल यादव को कई बार डसा। इसके बाद वह अचेत होकर एक घर के पास गिर पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी जान जा चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इंदल यादव सांप के साथ कैसे खेल रहा था। गांव वाले उसे रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन इंदल यादव उनकी बात नहीं मानता है। इंदल यादव की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it