Viral News: बस दो रुपए है इस व्यक्ति की साल में कमाई, एमपी में बना गजब का आय प्रमाण पत्र
Two Rupees Income Per Year: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित रूप से एक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र जारी हुआ। इसमें उस व्यक्ति की कमाई मात्र दो रुपए हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में अजीबोगरीब घटनाएं होते रहती हैं। इस बार प्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। सागर जिले के बांडा तहसील में एक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र बना है। यह प्रमाण पत्र सरकार की तरफ से जारी किया गया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। मध्य प्रदेश में उस व्यक्ति की सलाना आय महज दो रुपए है।
दो रुपए सोचने वाली है बात
ऐसे में सोचिए अगर जिस व्यक्ति की पूरे साल में दो रुपए की कमाई ही है, तो वह जीवन यापन कैसे करता है। 08 जनवरी 2024 को तहसील कार्यालय की तरफ से यह आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल लेटर पर लिखा हुआ है कि... निवासी घोघरा, तहसील बंडा और जिला सागर के परिवार की समस्त स्त्रोतों की वार्षिक आय दो रुपए है। यह प्रमाण आवेदक द्वारा प्रस्तुत घोषणा पत्र के आधार पर जारी किया गया है।
वहीं, इस आय प्रमाण पत्र पर तहसीलदार ज्ञानचंद्रा राय के दस्तखत हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल इस आय प्रमाण पत्र को लेकर कई तरह के सवाल कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति की कमाई साल में महज दो रुपए हैं तो उसका गुजारा कैसे होता होगा। क्या वह बिना खाए पिए रहता है। दो रुपए की तो अब बाजार में एक ग्लास पानी नहीं मिलता है। ऐसे में परिवार का गुजारा कैसे होता होगा।
कुछ लोग तंज कस रहे हैं कि इस व्यक्ति का नाम तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। साथ ही सवाल सिस्टम से भी है कि क्या ऐसा हो सकता है। अधिकारियों ने इतनी कम कमाई देखकर क्या कोई पड़ताल नहीं की। या फिर किसी ने शरारत के लिए ऐसा कर दिया है। ऐसे तमाम सवाल है, जिसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल लोग इस मजेदार पोस्ट का आनंद ले रहे हैं।