Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को भाग्य दिलाएगा चौतरफा लाभ, जानें आज का भविष्यफल

Horoscope Today 20 September 2024: आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में होंगे। इससे कई शुभ योग बनेंगे, जैसे सुनफा योग और समसप्तक योग। सूर्य और बुध राशि परिवर्तन योग बनाएंगे

Update: 2024-09-20 02:26 GMT

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए विशेष है। चंद्रमा का गोचर, सुनफा योग, समसप्तक योग और राशि परिवर्तन योग बन रहे हैं। विभिन्न राशियों के लिए स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार के संदर्भ में दिन कैसा रहेगा, आइये जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

  • मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप सितारों की तरह चमकेंगे और आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जीवन में जरूरत की सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। काली जी की पूजा करें।
  • वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च मन को परेशान कर सकते हैं। अज्ञात भय भी सता सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सिरदर्द और आँखों में तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
  • मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
  • कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
  • सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।
  • कन्या राशि वालों को आज चोट लगने की आशंका है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  • तुला राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा रहेगा। आनंददायक जीवन बिताएंगे। बजरंगबली की पूजा करते रहें।
  • वृश्चिक राशि वाले शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
  • धनु राशि वालों को अपनी भावुकता पर काबू रखना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम में जिद करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
  • मकर राशि वालों के लिए भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। लेकिन घर में कलह भी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। काली जी की पूजा करते रहें।
  • कुंभ राशि वालों का पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
  • मीन राशि वालों के बच्चों से दूरियां कम होंगी। प्रेम में अपनापन आएगा। वाणी पर संयम रखें। निवेश से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाल वस्तु अपने पास रखें।

Similar News