दिवाली बाद शनि देव हो रहे मार्गी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत; खूब कमाएंगे धन

Shani Dev Margi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि देव की चाल में बदलाव से कुंभ, कन्या और वृष राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी।

Update: 2024-09-24 01:00 GMT

Shani Dev Margi In Capricorn: दिवाली के बाद शनिदेव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जून में शनि वक्री हुए थे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि के मार्गी होने से कुंभ, कन्या और वृष राशि वालों को विशेष लाभ होगा। इन राशियों को करियर में तरक्की और व्यापार में लाभ मिल सकता है। आइये जानते हैं शनि के मार्गी होने का इन तीन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

  • कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत शुभ रहेगा। शनि आपकी राशि में लग्न भाव पर मार्गी होंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुंडली में शश योग बनने से आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। बड़े-बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यापार और साझेदारी में लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को तरक्की मिलेगी।
  • कन्या राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ फलदायी रहेगा। शनि आपकी राशि से छठे स्थान पर मार्गी होंगे। इससे आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात का काम करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा। आप गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
  • वृष राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना लाभप्रद रहेगा। शनि आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होंगे। इससे आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे। व्यापार में लगातार लाभ होगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संसाधनों में भी वृद्धि होगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

शनि की चाल से पड़ता है विशेष प्रभाव

बाता दें कि वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है।

Similar News