भारत में धमाकेदार एंट्री करने जा रही टेस्ला, मुंबई में ऑफिस फाइनल, 35 लाख है किराया!

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में कंपनी ने ऑफिस फाइनल कर लिया है। इसका किराया करीब 35 लाख रुपए हैं।;

Update: 2025-03-01 17:17 GMT

मुंबई: अमेरिका की दिग्गज कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री होने वाली है। टेस्ला इलेक्ट्रिक कार की नंबर वन कंपनी है। इसके मालिएक एलन मस्क हैं, वह भारत में एंट्री के लिए पिछले कई सालों से बेचैन थे। कुछ महीने पहले टेस्ला ने भारत में भर्ती निकाली थी। इससे साफ हो गया था कि कंपनी भारत में एंट्री करेगी। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि टेस्ला ने मुंबई में अपना ऑफिस ढूंढ लिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला ने मुंबई में अपना ऑफिस फाइनल कर लिया है। टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में अपना ऑफिस देखा है। बताया जा रहा है कि यह स्पेस करीब 4000 स्क्वायर फीट है। मुंबई के महत्वपूर्ण कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में टेस्ला का शोरूम होगा। यह स्पेस ग्राउंड फ्लोर पर है। बताया जा रहा है कि इसका मासिक किराया 900 रुपए प्रति वर्ग फुट है।

मार्केट के हिसाब से 35 लाख रुपए का इसका हर महीने किराया होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला ने इसे 5 साल के लिए किराए पर लिया है। इस शोरूम में कंपनी ने अपनी कारों की विस्तार रेंज पेश करेगी। माना जा रहा है कि सब कुछ सही रहा तो अप्रैल में कारों की बिक्री यहां से शुरू हो सकती है।

कहा जा रहा है कि सिर्फ मुंबई ही नहीं, दिल्ली में भी टेस्ला अपना ऑफिस खोलेगी। इसके लिए कंपनी जगह देख रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के मालिक एलन मस्क की उनसे मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही अटकलें शुरू हो गई थीं। 

Similar News