अवैध भारतीय प्रवासियों पर भी डोनाल्ड ट्रंप रहम नहीं कर रहे! सी-17 विमान उन्हें लेकर आ रहा भारत
अवैध प्रवासियों को लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सख्त हैं। उन्होंने भारतीयों की डिपोर्टिंग शुरू कर दी है। अमेरिका से एक सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर उड़ान भर चुकी है।;
नई दिल्ली: डंकी रूट या अन्य अवैध तरीकों से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रूख अख्तियार किया है। अब कथित रूप से यह चर्चा है कि भारतीय प्रवासियों को लेकर एक सी-17 विमान अमेरिका से रवाना हुआ है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो यह विमान संभवत: पंजाब के अमृतसर में उतरेगा। मंगलवार को कई बड़े मीडिया संस्थानों ने यह दावा किया कि विमान टेक्सास के सैन एंटोनियो से रवाना हुआ है और 24 घंटे के भीतर भारत के अमृतसर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सी-17 सैन्य विमान में 205 भारतीय प्रवासी सवार हैं।
यह सी-17 उड़ान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद से भारतीय नागरिकों के निर्वासन का पहला मामला है। इसक का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है।
सोमवार को रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि एक अमेरिकी सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत जा रहा है, जो प्रवासियों के लिए ट्रंप प्रशासन की सैन्य परिवहन उड़ानों का सबसे दूरस्थ गंतव्य है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवान हो चुका है। हालांकि अभी तक यह नहीं पहुंचा है।
पेंटागन ने एल पासो, टेक्सास, सैन डिएगो और कैलिफोर्निया से अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पकड़े गए 5000 से अधिक अप्रवासियों के लिए उड़ाने उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अब तक सैन्य विमानों में ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में प्रवासियों को भेजा है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों में निर्वासन के लिए लगभग 18000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है। हालांकि वास्तविक संख्या काफी अधिक हो सकती है क्योंकि कुल संख्या को अनिश्चित बनी हुई है। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया ने अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा डेटा का हवाला देते हुए बताया कि भारत अमेरिका में अवैध प्रवास का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा है, वित्त वर्ष 2024 में सभी अवैध क्रॉसिंग में इसके नागरिकों की हिस्सेदारी लगभाग तीन प्रतिशत होगी।
इसके साथ ही यूएस एंबेसी के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि कोई स्पेस्फिक डिटेल नहीं है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सीमा और इमिग्रेशन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि की गई कार्रवाइयों से स्पष्ट संदेश जाता है कि अवैध प्रवास जोखिम के लायक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय उड़ान को लेकर कई इनक्वायरी आई है। मैं उनके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं। अमेरिका अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।