Banglaesh: लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क, शेख हसीना के मंत्री रहे चौधरी 500 मिलियन की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी

Bangladesh Former Minister: बांग्लादेश के पूर्व भूमि मंत्री सैफुज्जमां चौधरी ने 500 मिलियन की प्रॉपर्टी खरीदी है। वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी थे।

By :  Monika
Update: 2024-09-21 08:24 GMT

नई दिल्ली: बांग्लादेश में संकट के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यह खुलासा न्यूज वेबसाइट अलजजीरा ने की है। बांग्लादेश के पूर्व भूमि मंत्री सैफुज्जमां चौधरी ने लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क में लग्जरी रियल एस्टेट पर 500 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। वहीं, बांग्लादेश में उन्होंने जो रिटर्न फाइल किया है, उसमें विदेश संपत्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस खुलासे से हंड़कंप मच गया है।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मंत्री की विदेशी संपत्तियों का खुलासा अलजजीरा की इन्वेस्टिगेटिव टीम ने की है। इसके मुताबिक टीम ने गुप्त तरीके से 55 वर्षीय सैफुज्जमां चौधरी की संपत्ति की ब्रिटेन में जांच शुरू की। चौधरी बंदरगाह शहर चटगांव के एक शक्तिशाली परिवार से आते हैं। उन्होंने देश के मुद्रा कानूनों के तहत एक नागरिक बांग्लादेश से बाहर 12,000 डॉलर तक ले जा सकता है। इसके बावजूद विदेशी धरती पर चौधरी ने बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है।

विदेशी संपत्ति की घोषणा नहीं की

बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ शाहदीन मलिक ने कहा कि देश के संविधान में सीधे रूप से कहा गया है कि राजनेताओं को अपनी विदेशी संपत्ति घोषित करनी चाहिए। बांग्लादेश के अधिकारियों ने उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अब वे चौधरी के यूके में लाखों डॉलर की मनी लॉन्डरिंग के दावों की जांच कर रहे हैं। चौधरी हटाए गए प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी थे, जो अगस्त में बांग्लादेश से भाग गए थे, जब वहां छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग मारे गए।

हसीना के जाने के बाद जांच शुरू

वहीं, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश के अधिकारियों ने उनकी सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने पूर्व मंत्री चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। राज्य के एंटी करप्शन कमिशन ने सारे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यूके में सैकड़ों मिलियन निवेश की भी जांच चल रही है।

360 घर खरीदने में थे सक्षम

जांच में यह पता चला है कि 2016 से चौधरी अकेले ब्रिटेन में 360 घर खरीदने में सक्षम थे। जांच के दौरान अलजजीरा के अंडर कवर रिपोर्ट्स ने लंदन में चौधरी की संपत्ति के बारे में जानकारी दी। इन आरोपों पर चौधरी ने कहा कि उनकी विदेशी संपत्तियों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया धन बांग्लादेश के बाहर वैध व्यवसायों से आया है, जिसका स्वामित्व उनके पास वर्षों से है।

राजनीति से प्रेरित है यह आरोप

पूर्व मंत्री चौधरी ने अगस्त में बांग्लादेश छोड़ दिया है। पिछली सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है। चौधरी का व्यवसाय यूएई, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूके में व्यवसाय हैं।

Similar News