सीआरपीफ अफसर पूनम गुप्ता की राष्ट्रपति भवन में शादी, लाल सुर्ख लहंगे पर टिकी रही दूल्हे की नजर
सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी हो गई है। उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में हुई है। पूनम की शादी अवनीश कुमार से हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पूनम गुप्ता को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।;
CRPF Officer Poonam Gupta Wedding: राष्ट्रपति भवन में सीआरपीएफ की एक अफसर की शादी हुई है। अफसर का नाम पूनम गुप्ता है। वह मध्यप्रदेश की शिवपुरी जिले की रहने वाली है। पूनम सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है। अभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वह पीएसओ हैं। पूनम गुप्ता के व्यवहार और कर्मठता देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन से शादी की अनुमति दी थी। पूनम गुप्ता की शादी सीआरपीएफ के ही असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार के साथ हुई है। अवनीश की तैनाती जम्मू कश्मीर हैं। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं।
दरअसल, पूनम गुप्ता की गिनती सीआरपीएफ के तेज तर्रार अफसरों में होती है। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी को लीड भी किया था। बीते कुछ सालों से वह राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं। मिलनसार और सौम्य होने की वजह से पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में शादी की अनुमति मांगी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुमति के बाद 12 फरवरी को धूमधाम से शादी हुई है। वहीं, शादी समारोह में परिवार के बेहद नजदीकी लोगों को बुलाया गया था। साथ ही कुछ खास लोग समारोह में मौजूद थे।
सुरक्षा कारणों की वजह से ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी संपन्न हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद भी वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। शादी संपन्न होने के बाद पूनम गुप्ता अपने ससुराल गोरखपुर चली गई हैं। इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि राष्ट्रपति भवन में किसी की शादी हो रही है जबकि पीआईबी ने इस दावे को खारिज कर दिया है। पीआईबी का कहना है कि यहां पहले भी शादियां होती रही हैं।
दरअसल, पूनम गुप्ता मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने नवोदय विद्यालय श्योपुर से पढ़ाई लिखाई की है। इसके बाद ग्वालियर स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी से बीएड की पढ़ाई की है। यूपीएससी की परीक्षा पास कर वह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनी थीं। पहली पोस्टिंग बिहार जिले के गया में हुई थी। यह नक्सल प्रभावित इलाका है।
वर्दी में रहने वालीं पूनम गुप्ता ब्राइडल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने शादी के लिए लाल लहंगा कैरी किया था। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते बन रही थी। वहीं, दूल्हा अवनीश कुमार की नजरें भी दुल्हन से नहीं हट रही थी।