Aaj ka Lucky Rashifal: उभयचारी योग का शुभ संयोग, पितरों की कृपा से मिथुन-मीन समेत इन 5 राशियों को होगा लाभ

Luckiest Zodiac Sign 18 September 2024: आज यानी 18 सितंबर को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ पितृपक्ष शुरू हो गया है। आज के दिन दिन विशेष योग बनने से 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है।

Update: 2024-09-18 16:18 GMT

Five Top Luckiest Zodiac Sign: 18 सितंबर ( बुधवार ) यानी आज चांद गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश कर रहे है। आज ही भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि भी है। आज से 15 दिनों का पितृपक्ष शुरू हो रहा है। पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। इस दौरान पितरों के नाम का श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। पितृपक्ष के पहले दिन उभयचरी योग, वृद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग इस दिन के महत्व को और बढ़ा देता है।

इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ योग का लाभ

ज्योतिष के अनुसार, पितृपक्ष के पहले दिन बनने वाले शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही, काम-धंधे के साथ-साथ दूसरे जरियों से भी धन लाभ होगा। इन राशियों के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से कुंडली में पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है और गणेश जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। जिससे इन 5 राशियों के पितरों की कृपा से सभी विघ्न बाधा दूर होंगे। आइए जानते हैं कि आज दिन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मिथुन राशि वालों के लिए पितृपक्ष का पहला दिन बहुत खास रहेगा। मिथुन राशि वाले कल पितरों की कृपा से बुद्धि व विवेक से निर्णय लेंगे और अपने काम दूसरों से आसानी से निकलवा पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य जो काफी दिनों से घर से दूर है, वह कल वापस आ सकता है। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। निवेश करने वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको निकट भविष्य में अच्छा लाभ होगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं और आपकी बनाई गई योजनाएं भी सफल होंगी। नौकरी करने वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अगर कोई अनबन चल रही है तो कल पितरों के आने से सुख-शांति बनी रहेगी और घर के बच्चे काफी खुश नजर आएंगे।

मिथुन राशि वालों के लिए पितृपक्ष का उपाय

पितृपक्ष के पहले दिन घी में डुबोकर कपूर जलाएं और घर आए मेहमान और भिखारियों को अनादर न करें। ऐसा करने से पितृदोष का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

कन्या राशि वालों के लिए पितृपक्ष का पहला दिन शानदार

कन्या राशि वालों के लिए पितृपक्ष का पहला दिन शानदार रहने वाला है। कन्या राशि वालों की आज पितरों की कृपा से कई इच्छाएं पूरी होंगी और हर समस्या का समाधान भी कर सकेंगे। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आज प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे और आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के नौकरी करने वाले अगर रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और परिवार के सभी सदस्य भी काफी खुश नजर आएंगे।

कन्या राशि वालों के लिए पितृपक्ष का उपाय

पितृपक्ष के पहले दिन गौ दान करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही गौ माता को आटे की लोइयां बनाकर खिलाएं और उनकी पूजा करें।

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

वृश्चिक राशि वालों के लिए पितृपक्ष का पहला दिन सकारात्मक रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों को आज पितरों की कृपा से हर कदम पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और चतुराई से अपना काम भी आसानी से निकलवा पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी पहचान अमीरों जैसी हो जाएगी और सुख-सुविधाओं का आनंद भी ले पाएंगे। आपकी बढ़ती शख्सियत की वजह से काफी लोग आपसे प्रभावित होंगे और सलाह भी लेने आएंगे। व्यापारी औसत से अधिक लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे और व्यावसायिक यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वालों का सहकर्मियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और मौज-मस्ती के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। भाइयों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और उनकी मदद से कई घरेलू कार्यों को पूरा कर पाएंगे। इससे आपके कंधों का बोझ हल्का होगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए श्राद्ध पक्ष का उपाय

पितृपक्ष के पहले दिन दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके पितरों को प्रणाम करें। मान्यता है कि दक्षिण दिशा यम की होती है और इसी दिशा से पितर आते हैं।

मकर राशि वालों के लिए भी है शानदार

मकर राशि वालों के लिए पितृपक्ष का पहला दिन कल्याणकारी रहने वाला है। मकर राशि वालों को पितरों की कृपा से अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी सरकारी योजना का लाभ भी उठा पाएंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन वे असफल हो जाएंगे और आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा भी करेंगे। घर में पूजा-पाठ और दान-पुण्य से परिवार में वातावरण ऊर्जावान रहेगा और सभी सदस्य भी धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। नौकरी और कारोबार करने वालों को मनमुताबिक लाभ होगा और करियर में आगे बढ़ेंगे। पिताजी के साथ अगर आपके संबंध खराब चल रहे हैं तो बातचीत के माध्यम से रिश्तों में सुधार आएगा और मनमुटाव भी दूर होगा। शाम के समय माताजी के साथ किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मकर राशि वालों के लिए श्राद्ध पक्ष का उपाय

पितृपक्ष के पहले दिन गरीबों और ब्राह्मणों को पितरों के नाम का भोजन करवाएं। साथ ही सामर्थ्यानुसार दान दक्षिणा भी करें। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होगी।

मीन राशि वालों के लिए लाभदायक

मीन राशि वालों के लिए पितृपक्ष का पहला दिन लाभदायक रहने वाला है।मीन राशि वालों को पितरों के आशीर्वाद से पैतृक धन या संपत्ति में लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी से कर्ज लेना चाहते हैं तो आसानी से आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी। अगर किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आपको राहत मिल सकती है। आप जिस चीज की इच्छा करेंगे स्थिति खुद-ब-खुद उसके अनुकूल होने लगेगी और आसपास का माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के लिए पहले से बनाई गई योजना सफल होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगा। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध बने रहेंगे और उनकी सलाह से ही सभी काम करना पसंद करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत के अनुसार शुभ फल मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए श्राद्ध पक्ष का उपाय

पितृपक्ष के पहले दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और काले तिल, गंगाजल, दूध, पुष्प और अक्षत भी अर्पित करें। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी।

नोट: यह सारी जानकारी आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर दी जा रही है। ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। इस जानकारी का मकसद सिर्फ आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी भी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Similar News