बिंदी लगाकर कहर ढा रही हैं करीना कपूर, मुस्कुराहट से फैंस को कर रहीं मदहोश

Kareena Kapoor Bindi Look: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का बिंदी लुक वायरल है। वह काफी हसीन लग रही हैं।

Update: 2024-09-18 15:30 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में करीना कपूर बेबो के नाम से मशहूर हैं। अब उनका एक नया लुक सामने आया है। करीना कपूर पहली बार पैपराजी के सामने बिंदी लुक में नजर आई हैं। बिंदी लुक में करीना कपूर कहर ढा रही हैं। अपनी हसीन हंसी से वह फैंस पर बिजली गिरा रही हैं। करीना कपूर स्टाइलिस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बिंदी लुक में पैपराजी के सामने आकर पोज भी दिए हैं।

बिंदी लुक में हसीन लगीं बेबो

करीना कपूर को मुंबई में हमेशा अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। इस बार स्टाइलिश में वह बेहद खास लग रही थीं। उन्हें देखकर फैंस की नजरें नहीं हटेगी। स्टाइलिश ड्रेस के साथ करीना कपूर अपने माथे पर बिंदी लगाई थीं। बिंदी लुक में करीना कपूर की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी। वह पैपाराजी को खूब पोज दे रही हैं।


Full View

मुस्कुराते हुए लगीं हसीन

वहीं, करीना कपूर बिंदी लुक में काफी हसीन तो दिख रही थीं। साथ ही अपनी मुस्कुराहट से वह फैंस को मदहोश कर रही थीं। करीना कपूर के इस मुस्कुराट पर उनके फैंस दिल हार जाएंगे। मुस्कुराहट के साथ उनकी अदाएं भी कातिलाना थी। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि करीना कपूर सैफ अली खान की पत्नी हैं। वह उनकी दूसरी पत्नी हैं। वहीं, करीना कपूर के दो बच्चे हैं। इसके बावजूद वह बेहद फिट हैं। करीना फिटनेस को लेकर भी संजीदा रहती हैं। साथ ही फिट रहने के लिए जिम में भी खूबकन  पसीना बहाती हैं।करीना कपूर का अब बिंदी लुक इंटरनेट पर छा गया है। उनके चाहने वालों को यह स्टाइलिश लुक मदहोश कर रहा है क्योंकि इस उम्र में भी बॉलीवुड की बेबो युवा दिलों की धड़कन हैं। उन्हें देखते ही पैपराजी के कैमरे उन पर टिक जाती हैं। आप भी देखिए बेबो का खूबसूरत लुक। 

Similar News