Odisha: मेरी ब्रा उतार ब्रेस्ट पर मारा, मेजर की मंगेतर के साथ क्या?

Odisha Army Officer Fiancee News: ओडिशा की घटना पर पूरे देश में उबाल पर है। आर्मी अफसर की मंगेतर ने अपनी आपबीती सुनाई है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

Update: 2024-09-20 12:57 GMT

नई दिल्ली: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ खौफनाक घटना घटी है। उसकी भयावहता सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यह घटना भरतपुर थाने की है, जहां रोड रेज की घटना की शिकायत करने आर्मी अफसर अपनी मंगेतर के साथ पहुंचे थे। भरतपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने अफसर की मंगेतर के साथ जो किया वह आप सोच नहीं सकता है। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके ब्रेस्ट पर किक मारी है।

थाने में क्या हुआ

पीड़िता ने कहा कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही उसके बाल नोचे गए। मैं कहने लगी कि ऐसा मत कीजिए तो वह पुलिस स्टेशन के कॉरिडोर से मुझे घसीटते हुए ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के जैकेट से हाथ बांध दिए। उसके बाद पैर बांधकर मुझे कमरे में डाल दिया। इसके बाद ये लोग मेरी ब्रा को उतार देते हैं और ब्रेस्ट पर किक मारने लगते हैं। इसके बाद महिला एक पुलिस अधिकारी का नाम लेती है।


वह कहती है कि वह मेरे सामने आकर अपना पैंट लोअर उतार देता है। बाद में प्राइवेट पार्ट दिखाते हैं। तुम कितने बार इसे लेना चाहोगी और चुप रहोगी। महिला के मंगेतर भारतीय सेना में मेजर हैं।

क्या करती है महिला

दरअसल, महिला भुवनेश्नर में एक रेस्टोरेंट चलाती है। वह 15 सितंबर की रात इसे बंदकर अपना मंगेतर के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने इनके साथ बदसलूकी। इसके बाद महिल शिकायत लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने मदद की जगह महिला से मारपीट की। महिला ने यह आरोप सात पुलिसकर्मियों पर लगाया है।

भारतीय सेना में मेजर हैं मंगेतर

वहीं, महिला के मंगेतर भारतीय सेना में मेजर हैं। मेजर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम उसकी चीखें सुन रहे थे। थाने इंचार्ज ने उसके साथ छेड़छाड़ किया है। साथ ही बहुत प्रताड़ित किया है। अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर गुस्सा है। साथ ही लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

Similar News