मिस्ट्री गर्ल के साथ पंजाब किंग्स की रणनीति बना रहे युजवेंद्र चहल
तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजए आए हैं। ऐसे में सवाल है कि युजवेंद्र चहल के साथ यह मिस्ट्री गर्ल कौन है।;
नई दिल्ली: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। साथ ही तलाक की वजह भी अब सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि रहने की जगह को लेकर दोनों में विवाद था। इसके बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई थी और राहें अलग हो गईं। इस बीच युजवेंद्र चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल दिखने लगी है। इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है, यह कौन है।
दरअसल, 20 मार्च को दोनों के तलाक का फैसला मुंबई के बांद्रा कोर्ट में हुआ था। उससे पहले से यह मिस्ट्री गर्ल युजवेंद्र चहल के साथ दिख रही है। आईपीएल मैच के दौरान युजवेंद्र चहल उस मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर में आए हैं। इसे पंजाब किंग्स ने शेयर किया है। चहल के साथ दिख रही लड़की क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानती है। वह बता भी रही है।
युजवेंद्र चहल इस लड़की के साथ पंजाब किंग्स की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है कि आखिर यह लड़की कौन है। मिली जानकारी के अनुसार मिस्ट्री गर्ल मेघा सुखीजा है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार कंटेट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर करीब पांच लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, इसके अलावा वो एक क्लोदिंग ब्रांड एपिसोड्स की कोफाउंडर हैं। वह कई रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
गौरतलब है कि चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उन्हें 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा था। चहल ने तलाक के बाद 25 मार्च को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला खेला। इस मैच में पंजाब ने गुजरात टाइटन्स को हराया था।